Scrollup

डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी के सभी विधायक और मंत्री अपने-अपने इलाक़ों में जनता से मिले और इन बीमारियों के बचाव को लेकर लोगों से बात की, मंत्रियों और सभी विधायकों ने जनता को इन बीमारियों से बचने के बारे में जानकारी दी। पार्टी द्वारा यह मुहिम दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में चलाई गई।

सुबह 9 बजे से ही पार्टी के सभी विधायकों और दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने इलाक़ों की कॉलोनियों में लोगों से मिलना शुरु कर दिया था। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया ने भी अपने इलाके में लोगों से मुलाक़ात की और उन्हें इन जानलेवा बीमारियों से बचाव के संदर्भ में जागरुक किया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने इलाक़े की RWA के साथ भी बैठक की जिसमें उन्होंने जनता से संवाद किया।

वहीं बाहरी दिल्ली की बात करें तो वहां मटियाला विधानसभा से विधायक गुलाब सिंह ने अपनी विधानसभा के दुर्गा विहार व गंगा विहार में चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को इन बीमारियों से बचाव के तरीक़ों के बारे में जानकारी दी।

डेंगू-चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए क्या-क्या उपाय और बचाव के तरीक़े अपनाए जा सकते हैं उस पर विधायकों और मंत्रियों ने घर-घर जाकर जनता से बात की और रिहाइशी इलाक़ों में फॉगिंग भी कराई।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

1 Comment

Leave a Comment

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।