Scrollup

मोदी सरकार द्वारा एक साल पहले 8 नवम्बर के दिन ही देश पर ज़बरदस्ती थोपी गई नोटबंदी के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में इस दिन को धोख़ा दिवस के तौर पर मनाया। इसके तहत पूरे देश में पार्टी की सभी राज्यों इकाइयों ने मोदी सरकार के इस विनाशकारी कदम के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन किया और अर्थव्यवस्था की अर्थी निकाली। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने बिना किसी से सलाह-मशविरा किए नोटबंदी जैसा फ़ैसला देस की जनता पर थोप दिया था जिसके परिणाम के रुप में देश की अर्थव्यवस्था आज बर्बाद हो चुकी है।

नोटबंदी की नाकामी पर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने भी प्रदर्शन किया और पार्टी के प्रदेश कार्यकर्ताओं ने देहरादून में विरोध-प्रदर्शन करते हुए शहर में पैदल मार्च किया।

नोटबंदी की असफलता के तौर पर मनाये गए धोख़ा दिवस के दिन ऊधम सिंह नगर में  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

तो वहीं केरल में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कालीकट में नोटबंदी की असफलता पर धोख़ा दिवस मनाया और केंद्र की बीजेपी सरकार की कारगुज़ारी को जनता के साथा साझा किया

वहीं हरियाणा राज्य में भी नोटबंदी के ख़िलाफ़ धोख़ा दिवस मनाया गया जिसके तहत प्रदेश के सभी ज़िलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्थव्यवस्था की अर्थी निकाली और केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के ख़िलाफ़ जमकर प्रदर्शन किया

 

 

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

1 Comment

Leave a Comment

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।