
मेट्रो किराया बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शनिवार शाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी सांसद डॉ. हर्षवर्धन के आवास का घेराव किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुलाब का फूल लेकर उनसे अनुरोध करने के लिए सांसद के आवास पर पहुंचे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक दिया।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी मेट्रो किराया सत्याग्रह के दूसरे चरण के तहत दिल्ली से बीजेपी के सांसदों के पास जा रही है। ‘आप’ कार्यकर्ता बीजेपी सांसद से ये अनुरोध करने के लिए गए थे कि दिल्ली की जनता ने ही बीजेपी नेताओं को चुनकर संसद में भेजा है, आज दिल्ली की जनता बढ़े हुए मेट्रो किराए को लेकर परेशान है, लिहाज़ा बीजेपी सांसद भी जनता के साथ आकर खड़े हों और मेट्रो का किराया घटवाएं।

1 Comment