Scrollup

दिल्ली मेट्रो के बढ़े किराए के ख़िलाफ़ बुधवार को आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में ‘किराया सत्याग्रह’ की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के 70 मेट्रो स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया और जनता से संवाद स्थापित किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव दिल्ली संयोजक गोपाल राय दिल्ली विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर मौजूद रहे जहां उन्होंने ना केवल विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया बल्कि दिल्ली मेट्रो में सफ़र करने वाले दिल्लीवासियों से बात भी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेट्रो में सफ़र कर रहे दिल्लीवासियों को पैम्पलेट भी बांटे। 13 अक्तूबर को आम आदमी पार्टी केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय का घेराव करेगी।

आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित ‘मेट्रो किराया सत्याग्रह’ का नेतृत्व करते हुए पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि ‘दिल्ली सरकार एंव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लगातार मना करने पर भी दिल्ली मेट्रो और केंद्र की भाजपा सरकार अपनी ज़िद पर अड़े रहे और दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा दिया। मेट्रो के बढ़े किराए को लेकर दिल्ली की जनता में काफ़ी गुस्सा है क्योंकि किराया बढ़ने से सीधे तौर पर दिल्लीवासियों की जेब और उनके महीने के बजट पर असर पड़ रहा है।‘

‘केंद्र की भाजपा सरकार का शहरी विकास मंत्रालय ही दिल्ली मेट्रो को संभालता है और भाजपा सरकार के इशारे पर ही मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी की गई है, भाजपा सरकार की बड़े कॉर्पोरेट के साथ साठगांठ है और अब मेट्रो का किराया बढ़ाकर ओला-उबर को फ़ायदा पहुंचाने की साज़िश केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है।‘

‘जब केंद्र सरकार की तरफ़ से मेट्रो के नुकसान की बात कही गई तो दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से के अनुसार सालाना 1500 करोड़ रुपए देने की पेशकश भी की थी लेकिन केंद्र सरकार अपने हिस्से का पैसा देने के लिए तैयार ही नहीं है, और इसी का नतीजा है कि मेट्रो का किराया बढ़ गया है। हम दिल्ली की जनता के हक़ में इस बढ़े मेट्रो किराए के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ उठाएंगे और दिल्ली की जनता से बात करेंगे और उन्हें बताएंगे कि कैसे केंद्र की बीजेपी सरकार दिल्ली की जनता की जेब काटने पर आमादा है।‘

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

2 Comments

Leave a Comment

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।