
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह के मनी लॉंड्रिंग मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई 9 अक्तूबर सोमवार शाम 4 बजे अहमदाबाद स्थित अमित शाह के घर का घेराव करेगी।
अमित शाह के बेटे द्वारा टेम्पल घोटाले के खिलाफ़ अहमदाबाद में घर का 9 अक्टूबर शाम 4 बजे घेराव करेगी @AamAadmiParty https://t.co/WL4dvtWA5J
— Gopal Rai (@AapKaGopalRai) October 8, 2017
आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कम्पनी टैम्पल एंटरप्राइज लिमिटेड के माध्यम से मनी लॉंड्रिंग करने का आरोप लगा है और जो तथ्य निकल सामने आए हैं वो बेहद ही सनसनीखेज़ हैं, आम आदमी पार्टी इस मामले में न्यायपालिका की निगरानी में एक स्वतंत्र जांच की मांग कर चुकी है और अब पार्टी की गुजरात इकाई अमित शाह के घर का घेराव करेगी और प्रदर्शन करेगी।

2 Comments