![](https://archive.aamaadmiparty.org/wp-content/uploads/2018/01/SS-oath.jpg)
आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों ने सोमवार को सदन में पद की शपथ ली। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता निर्वाचित होने के बाद पहली बार सदन में पहुंचे थे।
राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू ने आम आदमी पार्टी के तीनों सांसदों ने संसद सदस्य के रुप में शपथ दिलाई और सदन में उनका स्वागत किया। अब देश की सबसे बड़ी पंचायत के उच्च सदन में भी देश के आम आदमी का प्रतिनिधित्व हो गया है जहां आम आदमी पार्टी के तीन सांसद दिल्ली से राज्यसभा पहुंचे हैं।
![](http://aamaadmiparty.org/wp-content/uploads/2018/01/SS-oath-300x159.jpg)
आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सांसद संजय सिंह सदन में शपथ लेते हुए
![](http://aamaadmiparty.org/wp-content/uploads/2018/01/nd-G-oath-300x159.jpg)
आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता सदन में शपथ लेते हुए
![](http://aamaadmiparty.org/wp-content/uploads/2018/01/SG-oath-300x169.jpg)
आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता सदन में शपथ लेते हुए
4 Comments