
आम आदमी पार्टी की लीगल सैल कड़कड़डूमा कोर्ट टीम ने कोर्ट के सामने भाजपा का 2014 लोकसभा का झूठा घोषणा पत्र जलाया
नई दिल्ली, 29 मार्च 2019
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की लीगल सैल कड़कड़डूमा टीम ने कोर्ट के सामने भाजपा के 2014 लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र को जलाया। आप लीगल सैल का मानना है कि भाजपा ने देश की जनता से झूठ बोला। 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, और उन्ही वादों पर विश्वास करके दिल्ली की जनता ने भाजपा को सातों सीटों पर सांसद जिता कर दिए, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने सभी वादों से मुकर गई।
इससे पहले भी भाजपा के नेताओं ने समय समय पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा देने की बात कही है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी जी ने भी भाजपा के घोषणा पत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा देने का वादा किया था, परन्तु जीतने के बाद न ही तो मोदी जी ने और न ही भाजपा के सातों में से एक भी सांसद ने संसद के अंदर एक बार भी दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग उठाई।
क्यूंकि दिल्ली एक आधा अधूरा राज्य है, कारणवश दिल्ली का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पा रहा है। दिल्ली की सरकार के पास प्रयाप्त शक्तियां न होने की वजह से, हर विकास के कार्य के लिए दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार की अनुमति लेनी पड़ती है। आज दिल्ली में अपराध इस कदर बढ़ गए हैं कि दिल्ली दुनियां भर में रेप कैपिटल के नाम से जाना जाता है। पुलिस की कोई जवाबदेही नहीं है। दिल्ली सरकार में आज 1.5 लाख नौकरियां मौजूद है लेकिन पूर्ण राज्य न होने की वजह से दिल्ली सरकार एक भी युवा को नौकरी नहीं दे सकती।
दिल्ली के पूर्ण विकास के लिए, दिल्ली के युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा मिलना बेहद ज़रूरी है। इसी श्रंखला में आम आदमी पार्टी की लीगल टीम कड़कड़डूमा कोर्ट ने आज भाजपा का 2014 का घोषणा पत्र जलाया। आप लीगल टीम के साथ कोर्ट के अन्य सैकड़ों वकील भी शामिल हुए।
Leave a Comment