![](https://archive.aamaadmiparty.org/wp-includes/images/media/default.png)
दिल्ली पूर्ण राज्य बनते ही, दिल्ली के कॉलेजों में 85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के बच्चों को आरक्षण मिलेगा’: अरविंद केजरीवाल*
*’2 लाख नौकरियां खोलेंगे; 85 फीसदी वेकेंसी दिल्ली के बच्चों के लिए सुरक्षित करेंगे’: अरविंद केजरीवाल*
*’जैसे आधे राज्य में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को सुधारा, पूर्ण राज्य बनने पर पुलिस को सुधारेंगे’: आतिशी*
कोंडली विधानसभा के मयूर विहार फेज 3 में रियान इंटरनेशनल स्कूल के निकट आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी आतिशी के समर्थन में हजारों की तादाद में मयूर विहार वासी अपने मुख्यमंत्री को सुनने आये। स्थानीय विधायक मनोज कुमार, विधायक नितिन त्यागी, पार्षद रोहित महरौलिया भी मौजूद थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्ण राज्य की मांग के लिए समर्थन मांगते हुए कहा, देश के हर राज्य में जब नौकरियां, कॉलेज एडमिशन निकलते है, स्थानीय बच्चों को 85 फीसदी आरक्षण मिलता है। उसी तरह जब पूर्ण राज्य बनेगा, दिल्ली के बच्चों को भी आरक्षण देंगे। दिल्ली के लोग 1.5 लाख करोड़ रुपए टैक्स केंद्र को देते है और बदले में केंद्र सिर्फ 325 करोड़ रुपए दिल्ली पर खर्च करता है। ये दिल्ली के साथ अन्याय है।
पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी आतिशी ने कहा, दिल्ली की जनता ने 2015 में सोच समझकर ईमानदार पार्टी को वोट दिया, इसलिए आज उनके सरकारी स्कूल और अस्पताल बेहतर हो गए हैं। आपके वोट में बहुत ताकत हैं और इस बार आपका वोट पूर्ण राज्य बनाने के लिए देना होगा।
सभा की शुरुआत में डान्स इंडिया डान्स फेम अभिनव चौधरी ने आतिशी का स्वागत किया और स्पेशल चाइल्ड होने के तौर पर आतिशी ने दिल्ली के बच्चों के लिए किये हुए काम के लिए धन्यवाद कहा। आतिशी जैसी सांसद दिल्ली को मिलती है तो ये पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी।
Leave a Comment