
समाजवादी पार्टी पूर्व प्रत्याशी रविन्द्र चौधरी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की*
*इस बार ऐसे सांसद चुने जो देश में चल रही नफरत की राजनीति को रोकने का काम कर सकें: संजय सिंह*
*दिल्ली के संपूर्ण विकास के लिए इस बार दिल्ली की जनता बड़ा आदमी नहीं बल्कि अपना आदमी चुनेगी: दिलीप पाण्डेय*
25 अप्रैल 2019, गुरुवार को आम आदमी पार्टी के आईटीओ स्थित मुख्य कार्यालय में राज्यसभआ सांसद संजय सिंह, ‘आप’ के उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के सैकड़ों साथियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
*आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सूची-*
1. रविन्द्र चौधरी, पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी गढ़ मुक्तेश्वर विधानसभा, प्रदेश सचिव सपा
2. चौधरी सुरेश, पूर्व समाजवादी पार्टी ज़िला सचिव
3. चौधरी ओमवीर सिंह लोहिया
4. नरेश चौधरी
5. लीलू
6. नरेश नागर
7. प्रमोद नागर
8. गगन भाटी
9. विजेनदर सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविन्द्र चौधरी और उनके तमाम साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि, ये चुनाव पूरे दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच का चुनाव है। कहीं भी दूर-दूर तक कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सिर्फ एक वोट काटने वाली पार्टी बनकर रह गई है। दिल्ली के लोगों को तय करना है कि सात ऐसे सांसद लोकसभा में चुनकर जाएं जो केंद्र की सरकार की नाक में नकेल डाल सकें, जो नफरत की राजनीति को रोकने का काम कर सकें, जो मोदी-अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी की जोड़ी को रोकने का काम कर सकें, दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने का काम करा सकें ऐसे सात सांसद हमको जीताकर भेजना है।
उन्होंने कहा कि, उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में दिलीप पाण्डेय आज नंबर वन पर है। लगभग ढेढ़ साल से लोकसभा प्रभारी के तौर पर क्षेत्र में विकास के कार्यों से और वहां के लोगों की समस्याओं से जुड़ें रहे है। अन्ना आन्दोलन से अब तक आम आदमी पार्टी का सफर तय किया। एक आंदोलन के कोख से तप कर जो साथी है निकला है वो है दिलीप पाण्डेय। जब चुनाव का रिजल्ट आयेगा को तो दिलीप पाण्डेय लाखों वोट के जीतेगें ऐसी मैं उम्मीद करता हूं।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ट प्रवक्ता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने रविन्द्र चौधरी और उनके सभी साथियों का आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि, आज आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ने जा रहा है। आज इनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी का कुनबा बड़ा होगा, साथ ही समाज भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि, 12 मई को दिल्ली में चुनाव है और आम आदमी पार्टी पूर्ण राज्य के मुद्दें पर चुनाव लड़ रही है। ये वो मुद्दा है जिसके बारे में बातें तो सभी लोगों ने की, लेकिन संघर्ष सिर्फ आम आदमी पार्टी कर रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने वादें पर जनता को धोखा दिया।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, दिल्ली की जनता समझ चुकी है कि चाहें नौकरी का मामला हो, बच्चों के एडमिशन का हो, साफ सफाई का हो, महिलाओं की सूरक्षा की बात हो इस तमाम समस्याओं का समाधान दिल्ली के पूर्ण राज्य बनने से मिलता है।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, आजादी के 70 साल बाद भी यमुनापार दिल्ली नहीं बन पाया। तरक्की के मामले में यमुनापार सबसे पिछड़ा इलाका रहा है। बड़ें कामों की उम्मीद में यमुनापार की जनता ने बड़े-बड़े लोगों को अपने क्षेत्र से सांसद बना दिया। लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि अपने क्षेत्र विकास के लिए कोई बड़ा आदमी नहीं बल्कि अपना आदमी चाहिए। उत्तर-पूर्वी लोकसभा में हमारा खासतौर पर संकल्प है कि हम यमुनापार के इलाके को दिल्ली की बराबरी का दर्जा दिलाएंगे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रविन्द्र चौधरी ने कहा कि, आंदोलन के समय हमने भी कई बार उत्तर प्रदेश के आकर हिस्सा लिया। सब लोग वहां आपको अपना आदर्श मानकर काम करते थे। फिर जब पार्टी बनाई और वर्ल्ड रिकॉड बनाया की आम आदमी जहां खड़ी होती है वहां राजनीति सब खत्म हो जाती है और सिर्फ आम आदमी ही जीतता है। आम आदमी पार्टी के कामकाज से प्रभावित होकर आज आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा हूं। मैं और मेरे साथी पूरी मेहनत और ईमानदारी से आम आदमी पार्टी के साथ खड़े है।
Leave a Comment