
आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में मेगा रैली के साथ शुरू किया प्रचार अभियान
नई दिल्ली, 23 मार्च 2019, शनिवार ।
आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत मेगा रैली के साथ की। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय जी ने रैली का नेतृत्व किया।
पार्टी ने द्वारका मोड़ से सुबह 11 बजे अपनी इस चुनावी रैली का आगाज किया। यह चुनावी रैली पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की 10 विधानसभाओं से गुजरते हुए राजौरी गार्डन पर आकर समाप्त हुई।
रैली में प्रदेश संयोजक गोपाल राय के अलावा लोकसभा प्रत्याशी बलवीर सिंह जाखड़, लोकसभा से जुड़े पार्टी के सभी विधायक, पार्षद एवं एल्डरमैन तथा हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में लगभग 1000 कारें और 2000 हजार बाइकों के साथ कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
रैली के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कई जगहों पर कर जनता को संबोधित किया। संबोधन में गोपाल राय ने दिल्ली में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह से पिछले 4 साल में दिल्ली की जनता के हक के लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार के साथ संघर्ष कर कर के दिल्ली की जनता के जन जीवन को सुधारने के काम किए हैं।
गोपाल राय ने जनता को कांग्रेस और भाजपा के दोहरे चरित्र से भी अवगत कराया, कि किस तरह से समय-समय पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा तो किया, परंतु जीतने के बाद राजनीति के पटल से लापता नजर आए। 5 साल के कार्यकाल में एक बार भी जनता के बीच आकर उनके स्थानीय मुद्दों पर बात नहीं की, ना ही तो भाजपा और ना ही कांग्रेस के सांसदों ने कभी संसद के सदन में दिल्ली की जनता के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को रखा।
रैली के माध्यम से गोपाल राय ने जनता से इस बार दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। ताकि दिल्ली की विधानसभा के सदन के साथ साथ देश की संसद में भी आम आदमी पार्टी के लोग दिल्ली की जनता के हक की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा सकें और दिल्ली की जनता का हक पूर्ण राज्य दिल्ली को दिलवा सकें।
रैली में मौजूद लोकसभा प्रत्याशी बलबीर सिंह जाखड़ ने जनता को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का धन्यवाद किया कि केजरीवाल जी ने उन पर विश्वास दिखाते हुए उनको यह जिम्मेदारी सौंपी। जनता को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह जाखड़ ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी के साथ, अरविंद केजरीवाल जी ने जो मुझ पर विश्वास दिखाया है, उसको कायम रखूंगा और दिल्ली की जनता के हित के लिए सदैव कार्यरत रहूंगा। मेरी प्राथमिकता दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना है, और मैं संसद में इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा। केंद्र सरकार से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए विधेयक पास करने की मांग करूंगा और दिल्ली की जनता को उनका हक दिलवा कर रखूंगा।
Leave a Comment