
आम आदमी पार्टी ने कुलदीप कुमार को SC/ST विंग का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
नई दिल्ली, 17 मार्च 2019,
रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कुलदीप कुमार के नाम की घोषणा की।
कुलदीप कुमार वर्तमान में आम आदमी पार्टी से वार्ड नंबर 08ई, कल्याणपुरी से निगम पार्षद है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ओर से नेता विपक्ष के पद पर कार्यरत है।
गोपाल राय ने कहा की आंदोलन के समय से ही कुलदीप कुमार पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं, और पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठनात्मक कार्यवाहियों में भी अपना योगदान देते रहे हैं। दिल्ली में अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाते रहे हैं। और इस समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करते रहे हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने कुलदीप कुमार को अनुसूचित जाति जनजाति दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया
कुलदीप कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, मैं पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाउंगा, और किसी भी तरह से पार्टी को निराश करने का काम नहीं करूंगा। पहले भी मैं अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के लिए संघर्ष करता रहा हूं, और अब पार्टी के सहयोग से और पुरजोर तरीके से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए हर स्तर पर संघर्ष करूंगा।
कार्यक्रम के दौरान दिल्ली प्रदेश कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम भी मौजूद रहे।
Leave a Comment