
*आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली लोकसभा में भी अपने पोल खोल अभियान की शुरुआत की*
*नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2019,*
शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के व्यापार विंग के प्रदेश संयोजक एवं नई दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी बृजेश गोयल ने टैंक रोड बारात घर करोल बाग से नई दिल्ली लोकसभा के लिए पार्टी के पोल-खोल अभियान की शुरुआत की। पोल खोल अभियान के तहत नई दिल्ली लोकसभा से भाजपा की मौजूदा सांसद मीनाक्षी लेखी के पिछले 5 साल के कार्यकाल की नाकामियों का पूरा चिट्ठा जनता के सामने रखा।
बृजेश गोयल ने बताया कि पिछले कई महीनों से वह लोकसभा की गलियों में घूम रहे हैं और जनता से बातचीत कर रहे हैं। पिछले कई महीनों के इस कार्यक्रम में एक बात सामने निकल कर आई के भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी जी ने पिछले 5 साल में एक बार भी जनता के साथ उनकी समस्याओं को लेकर कोई बातचीत नहीं की। जनता भाजपा के इस रूखे रवैया से बेहद नाराज हैं।
2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे उन्हीं बातों के आधार पर जनता ने भाजपा को दिल्ली की सातों सीटों पर सांसद जिताकर दिए। परंतु बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ता है कि भाजपा ने जनता के साथ विश्वासघात किया।
भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वादा किया था। दिल्ली की सातों लोकसभा सीट पर भाजपा के सांसद बहुमत से जीत कर आए। 5 साल का कार्यकाल पूरा हो गया परंतु सातों में से एक भी सांसद ने एक बार भी संसद के अंदर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देने के हक में आवाज नहीं उठाई।
बृजेश गोयल ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा के चरित्र को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हो रही जनसभाओं में जो जन सैलाब उमड़ कर आ रहा है, वह इस बात का प्रतीक है, कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। 2019 लोकसभा के चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा के सातों सांसदों को हराकर दिल्ली की सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी।
बृजेश गोयल ने कहा कि आज से नई दिल्ली लोकसभा में हम पोल खोल अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस अभियान के तहत हम लोकसभा के एक-एक मतदाता से प्रत्यक्ष रूप से बातचीत करेंगे, और बातचीत के माध्यम से भाजपा ने जनता के साथ जो छल कपट किया है उसको बेनकाब करेंगे।
1 Comment