
नई दिल्ली 10 मार्च 2019 रविवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, उम्मीद है आज चुनाव आयोग द्वारा देश में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीख की घोषणा की जाएगी।
इस बहुप्रतीक्षित चुनाव का देश की जनता को और दिल्ली की जनता को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि देश में जो मोदी और अमित शाह की तानाशाही की सरकार चल रही है अब उसको हटाने का एकमात्र चुनाव ही उपाय रह गया था।
गोपाल राय ने कहा कि चुनावी कैम्पेन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की लोकसभा सीटों पर सभी प्रचार सामग्रियों से परिपूर्ण ई-रिक्शा प्रचार रथ के माध्यम से आंदोलन शुरू हो गया है। सातों लोकसभा में 20 20 प्रचार रथ बनाए गए हैं। ये प्रचार रथ प्रोजेक्टर,ऑडियो क्लिप और वीडियो मैसेज के माध्यम से दिल्ली के कोने कोने में जाकर लोगों को पूर्ण राज्य की जरूरत क्यों है यह बताने का काम करेंगे।
दूसरा यह कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 1000 टीमों का भी गठन किया है, जो दिल्ली के घर घर तक जाकर प्रत्यक्ष रूप से लोगों से मिलकर उनको भाजपा और कांग्रेस दोहरे चरित्र के बारे में बताएंगे और भाजपा एवं कांग्रेस ने दिल्ली वालों के साथ जो सौतेला व्यवहार किया है उसका खुलासा दिल्ली की जनता के सामने करेंगे।
हमने दिल्ली को 560 जोन में विभाजित किया है। हमारी यह 1000 टीमें इन सभी जोन में पद यात्राएं निकालेंगे और आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्ण राज्य को लेकर बनाए हुए गाने एवं मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता के नाम जो पत्र लिखा है उसके माध्यम से प्रचार प्रसार का काम करेंगे।
गोपाल राय ने कहा कि यह सब कार्यक्रम जो हम चला रहे हैं, यह हमारे चुनाव प्रचार के प्रथम चरण के कार्यक्रम है। द्वितीय चरण में पूरी दिल्ली के अंदर हमारे जो स्टार प्रचारक हैं, उनकी जनसभा कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विधायकों द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार हेतु 3 टायर कैंपेन का प्लान किया है। इसके तहत पहले चरण में जो हमारी 1000 टीम है उनकी पदयात्रा के कार्यक्रम है। दूसरे चरण में जितने भी हमारे विधायक हैं, उनके द्वारा नुक्कड़ सभाओं के आयोजन का काम है। और तीसरे चरण में जितने भी हमारे स्टार प्रचारक हैं, पूरी दिल्ली में उनकी सभाओं के आयोजन का काम है।
इसके साथ साथ पूरी दिल्ली में हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी की जनसभाएं भी दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में कराई जाएंगी।
अंत में गोपाल राय ने कहा की आज चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ साथ हम अपने चुनाव कैंपेन का भी आयोजन शुरू कर रहे हैं।
Leave a Comment