
*कड़कड़डूमा के बाद तीस हजारी कोर्ट के वकीलों ने भी जलाया भाजपा का 2014 लोकसभा का झूठा घोषणा पत्र जलाया*
*नई दिल्ली, 1 अप्रेल 2019*
कड़कड़डूमा कोर्ट के बाद सोमवार को तीस हजारी कोर्ट के वकीलों ने भी कोर्ट के सामने भाजपा के 2014 लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र को जलाया। वकीलों का मानना है कि भाजपा ने देश की जनता से झूठ बोला। 2014 के चुनाव के पहले मोदी जी ने अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, और उन्ही वादों के आधार पर दिल्ली में भाजपा सातों लोकसभा सीटों पर जीत कर आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद मोदी जी अपने सभी वादों से मुकर गए।
विपक्ष में रहते हुए भाजपा के बहुत से नेताओं ने दिल्ली की जनता से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था। मोदी जी ने भी दिल्ली की जनता से पूर्ण राज्य का वादा दोहराया। 2014 में दिल्ली और देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार दी। परंतु सत्ता में आने के बाद मोदी जी का हर वादा मात्र एक जुमला साबित हुआ।
वकीलों में भाजपा की नीतियों को लेकर बहुत रोष है। वकीलों का मानना है कि केंद्र सरकार दिल्ली के सभी कामों में रोड़ा अटकाती है। दिल्ली का युवा केंद्र सरकार की वजह से दर दर भटकने को मजबूर है। दिल्ली सरकार में आज 1.5 लाख नौकरियां मौजूद है, दिल्ली सरकार युवाओं को नौकरियाँ देना चाहती है, लेकिन पूर्ण राज्य न होने की वजह से दिल्ली सरकार एक भी युवा को नौकरी नहीं दे सकती।
दिल्ली के पूर्ण विकास के लिए, दिल्ली के युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा मिलना बेहद ज़रूरी है। इसी मांग को उठाते हुए आज तीस हजारी कोर्ट के वकीलों ने भी कोर्ट परिसर के सामने भाजपा का 2014 लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जलाया।
Leave a Comment