
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दी चेतावनी, दिल्ली में गुजरात मॉडल चलाने की कोशिश ना करें।
नई दिल्ली, 13 मार्च 2019,
बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का एक षड्यंत्र नाकाम रहा तो अब अन्य गैर कानूनी तरीके एवं अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करके भाजपा लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा जैसा कि सभी को ज्ञात है पिछले दिनों भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर असंवैधानिक तरीके से दिल्ली की मतदाता सूची से 30 लाख लोगों के नाम काट दिए थे, जबकि वह लोग अभी भी उसी स्थान पर रहते थे जहां पर उनका मतदाता पहचान पत्र बना हुआ था।
जब इस षडयंत्र का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पता चला तो उन्होंने जांच करवाई और जांच में बात को सच पाया। भाजपा ने षड्यंत्र करके दिल्ली के उन लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवाए, जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में या तो भाजपा को वोट नहीं दिया था, या फिर समाज का वह वर्ग जिससे इस बार भाजपा को वोट मिलने की उम्मीद नहीं थी। ऐसे लोगों के भी नाम चुन-चुन कर मतदाता सूची से कटवा दिए गए।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में असंवैधानिक तरीके से मतदाता सूची में से काटे गए इन नामों को दोबारा मतदाता सूची में चढ़ाने के लिए एक मुहिम की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र के बारे में बताया और जो नाम काटे गए थे, उनके नामों को दोबारा से मतदाता सूची में चढ़ाने में सहायता की।
न केवल डोर टू डोर के माध्यम से बल्कि अन्य कई प्रक्रियाओं जैसे कॉल सेंटर के माध्यम से भी लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र के बारे में सूचित करने का काम किया गया। हार के डर से बौखलाई भाजपा अब आम आदमी पार्टी के सहयोगीयों को, और जिन कॉल सेंटर के द्वारा यह जानकारी देने का काम किया गया, उन कॉल सेंटर के मालिकों को पुलिस का डर दिखाकर और धमकाकर आम आदमी पार्टी की इस मुहिम में सहायता न करने को बोल रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा जब आम आदमी पार्टी इस बात को स्वीकार करती है कि यह मुहिम आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जा रही है, और कॉल सेंटरों के द्वारा जो लोगों को सूचित करने का काम किया जा रहा है, वह भी आम आदमी पार्टी के द्वारा करवाया जा रहा है, तो भाजपा सरकार क्यों पुलिस के माध्यम से कॉल सेंटरों के मालिक को परेशान करने का काम कर रही है?
भाजपा को चुनौती देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर इस देश में लोगों के संवैधानिक अधिकार उनको वापस दिलवाना जुर्म है, तो यह जुर्म आम आदमी पार्टी ने किया है। भाजपा पुलिस के द्वारा कॉल सेंटर के मालिकों को परेशान ना करके इस जुर्म के लिए सीधे-सीधे हमें गिरफ्तार करें।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं दिल्ली के भ्रष्ठ पुलिस अधिकारियों को चैताते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि, यहां गुजरात मॉडल नहीं चलने वाला, यह दिल्ली है, यहां लोकतंत्र चलता है। दिल्ली की जनता के साथ यह मानवीय कृत्य करना छोड़ दें, वरना दिल्ली की जनता आपको नहीं छोड़ेगी।
Leave a Comment