
आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश के प्रभारी गोपाल राय ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर दूसरी लिस्ट की घोषणा की, इस मौके पर सभी 10 उम्मीदवार प्रैस कॉंफ्रेंस में मौजूद रहे।
जिन 10 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट में उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें जामनगर रुरल, गांधीनगर नॉर्थ, राजकोट ईस्ट, सूरत ईस्ट और पालनपुर जैसी विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। इन दस सीटों में से फिलहाल 7 पर बीजेपी के विधायक हैं और 3 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।
.@AAPGujarat प्रभारी @AapKaGopalRai ने जारी की गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 10 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट ! pic.twitter.com/GKfOz4ZWx0
— AAP (@AamAadmiParty) November 16, 2017

Leave a Comment