Scrollup

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के ऑर्डर पर आम आदमी पार्टी ने अपनी असहमति जताई है। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हाईकोर्ट ने तो ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर को बिना देखे ही स्टे दे दिया था।ऑर्डर में साफ लिखा है कि तथाकथित शराब घोटाले से जोड़ने वाला ईडी के पास कोई भी सबूत नहीं है। आम आदमी पार्टी की लीगल टीम हाईकोर्ट के फैसले पर विचार कर रही है। जो भी जरूरी कदम होगा, हम उठाएंगे। बता दें कि 20 जून को ट्रायल कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को नियमित जमानत दे दी थी।

लोअर कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत को हाईकोर्ट द्वारा स्टे लगाने पर आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने यह तथाकथित शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है। इस घोटाले की कहानी भाजपा कार्यालय में लिखा गया है। जब हम ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर को पढ़ते हैं तो पाते हैं कि ट्रायल कोर्ट ने सारे डॉक्यूमेंट्स पर बात की है। सारी बात ऑर्डर में लिखी गई है।

उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने साफ तौर पर लिखा है कि ईडी के पास कोई भी सबूत नहीं है, जो सीएम अरविंद केजरीवाल को इस तथाकथित शराब घोटाले से जोड़ता हो। दो साल की जांच के बाद भी एक चवन्नी की रिकवरी नहीं हुई है। यह बात भी ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर में बहुत साफ तौर पर लिखी हुई है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि ट्रायल कोर्ट से सीएम अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत पर आज हाईकोर्ट का स्टे ऑर्डर आया है। हाईकोर्ट ने तो ट्रायल कोर्ट के ऑर्डर को बिना देखे ही स्टे दे दिया था। हम इस फैसले से असहत हैं। हमारी लीगल टीम इस फैसले पर विचार कर रही है। जो भी जरूरी कदम होगा, हम उसको उठाएंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।