Scrollup

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि कल भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार देश में अपनी सरकार बनाई और यह बड़े ही हैरानी की बात है, कि राम के नाम पर वोट मांगने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कैबिनेट में एक ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जिसका मानना है, कि राम केवल एक कल्पना है और भगवान राम की रामायण काल्पनिक है I उन्होंने कहा कि भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने न केवल राम और रामायण को एक कल्पना बताया बल्कि रावण को राम से बेहतर बताया है I

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बात किसी आम व्यक्ति ने नहीं बल्कि केंद्र सरकार की कैबिनेट में मंत्री बने जीतन राम मांझी ने कही है I आश्चर्य की बात यह है, कि राम को काल्पनिक बताने वाले और रावण को राम से बेहतर बताने वाले व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी कैबिनेट में मंत्री पद की जगह दी है I सौरभ भारद्वाज ने मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से कुछ प्रश्न पूछे जो निम्न प्रकार से हैं….

1) क्या भारतीय जनता पार्टी भगवान राम को काल्पनिक मानती है?
2) क्या भारतीय जनता पार्टी रामायण को काल्पनिक मानती है?
3) क्या भारतीय जनता पार्टी अब यह मानती है कि राम से ज्यादा बेहतर रावण था?
4) क्या भारतीय जनता पार्टी जीतन राम मांझी के बयान से सहमत है?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने यह प्रश्न इसलिए पूछे हैं, क्योंकि अब मन में एक शक पैदा होता है, पहली बात तो राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जो की राम को और रामायण को काल्पनिक मानता है और साथ ही साथ रावण को राम से बेहतर मानता है और दूसरी बात यह है, कि जब चुनाव के नतीजे घोषित हुए और प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे, तो भाजपा कार्यालय में मौजूद सभी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, कि मोदी जी को जय श्री राम I परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोगों की जय श्री राम का जवाब जय श्री राम से नहीं दिया, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की जय श्री राम के जवाब में जय जगन्नाथ कहा I

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जय जगन्नाथ में कोई बुराई नहीं है I परंतु एक ही दिन में भारतीय जनता पार्टी का नारा जय श्री राम से जय जगन्नाथ हो गया और एक ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट में जगह देना जो की राम के अस्तित्व को मानता ही नहीं है, तो मन में एक शक पैदा होता है I मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से प्रश्न पूछते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी बताए कि क्या भारतीय जनता पार्टी अपने कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी की बात से सहमत हैं? क्या अब भाजपा भी मानती है, कि भगवान राम और रामायण केवल एक कल्पना है ?

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia