Scrollup

पंजाब में भगवंत मान की सरकार को गिराने की धमकी देने पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक जून को पंजाब की जनता अपने वोट से ‘‘मान सरकार’’ को गिराने की धमकी दे रहे अमित शाह को जवाब देगी। रविवार को लुधियाना में आकर अमित शाह ने खुलेआम पंजाबियों को धमकी दी कि तुमने जिस ‘‘आप’’ की सरकार को चुना है, चार जून के बाद उसे गिरा देंगे और भगवंत मान सीएम नहीं रहेंगे। ये लोग पंजाब को मिल रही मुफ्त बिजली बंद करना चाहते हैं। पंजाब की जनता अमित शाह से पूछ रही है कि हमने आम आमी पार्टी को 117 में 92 विधायक दिए हैं, तो आप कैसे सरकार गिरा देंगे? क्या ईडी-सीबीआई भेजकर पंजाबियों को डराएंगे, पैसे देकर खरीदेंगे या फिर राष्ट्रपति शासन लगाएंगे? केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग इस तरह की धमकी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे, उनमें बहुत गुस्सा है। मेरी पंजाब के लोगों से अपील है कि सभी 13 सीटें ‘‘आप’’ को देकर केंद्र में हमें मजबूत कीजिए। वरना ये लोग कुछ भी षड़यंत्र करके मुफ्त बिजली रोक सकते हैं।

जब से अमित शाह पंजाब में सरकार गिराने धमकी देकर गए हैं, लोगों में बहुत गुस्सा है- केजरीवाल

पंजाब के बठिंडा में सीएम भगवंत मान के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लुधियाना आए थे। वहां पहले तो उन्होंने पंजाब के लोगों को खूब गालियां दीं। फिर पंजाब के 3 करोड़ लोगों को धमकी देकर चले गए कि तुम लोगों ने जो सरकार चुनी है, 4 जून के बाद हम उसे गिरा देंगे और जिस शख्स को तुम लोगों ने मुख्यमंत्री बनाया है, उसे इस पद से हटा देंगे। इस तरह की भाषा और गुंडागर्दी आज तक देश के किसी गृहमंत्री ने नहीं की कि किसी राज्य में जाकर वहां खुलेआम पूरी अवाम को धमकी देकर चला जाए। एक तरह से वो पूरे पंजाब और पंजाब के लोगों को चैलेंज देकर गए हैं। जब से उन्होंने ऐसा कहा है, तबसे पंजाब के लोगों में बहुत गुस्सा है। सुबह से मेरे पास भी कई सारे फोन आ चुके हैं कि अमित शाह अपने आप को समझते क्या हैं और वो पंजाब के लोगों को क्या समझते हैं? लोग अमित शाह से पूछना चाहते हैं कि 117 में से 92 एमएलए आम आदमी पार्टी के हैं। आपके 3 एमएलए हैं। आप इन 92 एमएलए की सरकार को कैसे गिराओगे? आपके पास क्या प्लान है? पंजाब के लोगों को ईडी-सीबीआई भेजकर डराओगे या खरीदोगे? पंजाबियों का कितना दाम लगाओगे? आपके पास कितना पैसा है या फिर राष्ट्रपति शासन लगाओगे। आपने पंजाब की चुनी हुई सरकार को गिराने और मुख्यमंत्री को हटाने का क्या षड़यंत्र बनाया है?

ये लोग किसी भी हालत में पंजाब के लोगों को मिल रही फ्री बिजली बंद करना चाहते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या इस किस्म की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे? पंजाब के लोगों का दिल बहुत बड़ा है। अगर प्यार से मांगते तो एक-दो सीट दे भी देते। लेकिन अमित शाह जी इस तरह की धमकी और गुंडागर्दी करके करेंगे तो आपके लिए बड़ा मुश्किल हो जाएगा। पंजाब के लोगों को इस तरह से धमकी देना बंद करो। इनका मकसद एक ही है, पंजाब में इस समय लोगों को जो फ्री बिजली मिल रही है, ये इसे खत्म करना चाहते हैं। ये पंजाब की फ्री बिजली को किसी भी हालत में बंद करना चाहते हैं। ये दिल्ली में भी मुझे इस किस्म भी धमकी देते हैं और अब पंजाब को भी धमकी देने पर उतर आए। मैं पंजाब के लोगों को कहना चाहता हूं कि अगर फ्री बिजली चालू रखना चाहते हो तो सारी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को दो, नहीं तो ये षड़यंत्र करके न जाने क्या-क्या कर देंगे। आम आदमी पार्टी और भगवंत मान के हाथ मजबूत करो। ताकि केंद्र के साथ हम आपकी तरफ से लड़ने के लिए मजबूत हो सकें।

किसान आंदोलन में 750 किसानों ने जान गंवा दी, इनमें ज्यादातर पंजाब से थे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2 साल पहले इन्होंने किसानों को रोका। किसान दिल्ली की तरफ कूच किए। वो दिल्ली जाना चाहते थे। दिल्ली किसी के पिताजी की नहीं है, वो 140 करोड़ लोगों की राजधानी है। पंजाब के किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर रोका। सड़क पर कीलें लगा दी और उनको दिल्ली के अंदर नहीं जाने दिया। एक साल तक किसान वहां बैठे रहे, लेकिन केंद्र सरकार की तानाशाही खत्म नहीं हुई। इस एक साल के अंदर 750 किसानों ने अपनी जान गंवाई। उनमें से अधिकतर किसान पंजाब के थे। यो लोग पंजाब के लोगों के नफरत करते हैं। मोदी और अमित साहब की जोड़ी पंजाब के लोगों से नफरत करती है। पंजाब के लोगों की मर्जी है कि वो किसे वोट दें। संविधान कहता है कि किसी को भी वोट दे सकते हैं। जनतंत्र है, उन्होंने हमारी सरकार चुनकर भेजी।

इन्होंने पंजाब का विकास रोकने के लिए जनता के हक का 9 हजार करोड़ रोक दिया- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि जबसे हमारी सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार ने पंजाब के फंड रोक दिए। 9 हजार करोड़ रुपए पंजाब के लोगों को जो हक था। 5.5 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास फंड का पैसा रोक दिया, जिससे गांव-गांव में सड़कें बननी थीं। नेशनल हेल्थ मिशन का पैसा रोक दिया, जिससे मोहल्ला क्लीनिक बनने थे। ये 9 हजार करोड़ रुपए उन्होंने रोक लिए। क्योंकि वो पंजाब का विकास नहीं होने देना चाहते हैं। पंजाब के लोगों का कसूर है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार चुनी? लेकिन सोमवार को अमित शाह जो किया, वो हद हो गई है। ये सीधे-सीधे गुंडागर्दी और तानाशाही पर उतर आए हैं कि हम पंजाब के लोगों की सरकार गिरा देंगे, मुख्यमंत्री को हटा देंगे। मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं कि पहले 4 जून को अपनी सरकार बना लो। अपने बारे में सोचो। पंजाब के लोगों को धमकियां देना बंद करो। पंजाब के लोग जब इस बार बटन दबाने जाएंगे तो आपको सबक सिखाएंगे और आपकी धमकी का जवाब देंगे।

पंजाबियों को धमकी देना उल्टा पड़ेगा, प्रधानमंत्री को भी किसानों से माफी मांगनी पड़ी थी- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि कल बीजेपी का प्रचार करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह लुधियाना आए थे। वो लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगने के बजाय पंजाब के लोगों को धमकी देकर गए हैं कि 4 जून के बाद वो भगवंत मान की सरकार तोड़ देंगे। भगवंत मान सीएम नहीं रहेगा। ये केंद्र सरकार का चुनाव है, लेकिन वो पंजाब की चुनी हुई सरकार को धमकी दे रहे हैं। इनके मुंह में खून लग गया है। पहले ये और पार्टियों के एमएलए खरीदते रहे हैं और इस्तीफे दिलाते रहे हैं। इन्होंने जो चंड़ीगढ़ के मेयर चुनाव में किया, खुशकिस्मती से वो सारी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सुप्रीम कोर्ट ने उसपर फैसला किया। पंजाब के लोगों ने देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं। हमारे पुरखों ने देश को आजादी दिलाई। आज ये देश के गृहमंत्री बनकर पंजाबियों को धमकी दे रहे हैं। आप प्यार से जो चाहें वो मांग लो, लेकिन अगर आप पंजाबियों को डराओगे या धमकी दोगे तो उसका बहुत उल्टा असर होता है। किसान आंदोलन में भी लोगों ने ये देखा है। नरेंद्र मोदी ने भी देखा कि वो डेढ़ साल जिद करके बैठे रहे, लेकिन आखिरकार किसानों से माफी मांगनी पड़ी कि मेरी तपस्या मे कहीं कमी रह गई है।

‘‘आप’’ की 92 सीटें हैं और 3 सीट वाले हमें सरकार तोड़ने की धमकी दे रहे हैं, लोकसभा में भाजपा जीरो हो रही- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि हमारे पास 92 सीटे हैं और तोड़ने वालों के पास केवल 3 सीट हैं। इस चुनाव में उनकी 3 सीट भी नहीं आने वाली हैं। बीजेपी पंजाब में जीरो हो रही है और हमें धमकियां दे रही है कि सरकार तोड़ देंगे। अरविंद केजरीवाल 2 जून को जेल चले जाएगें, उसके बाद हम सरकार तोड़ देंगे। आप क्या हमें बिकाऊ समझ रहे हो? कीमत उसकी होती है जो मंडी में होता है, जो मंडी में नहीं है, उसकी कीमत कैसे लगा दोगे? पंजाब के लोगों ने हमें 92 सीटें दी हैं। हम 70-70 हजार वोट से जीते हैं, ये कोई छोटा मार्जिन नहीं है। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की एक सोच है। आप व्यक्ति को जेल के अंदर कर दोगो, उनकी सोच को कैसे करोगे? पहले हेमंत सोरेन को अंदर कर दिया, शिवसेना तोड़ दी, एनसीपी तोड़ दी, अरविंद केजरीवाल को अंदर कर दिया। ईडी-सीबीआई भेजकर सारी विरोधी पार्टियों को अंदर करके या डराकर कहते हैं कि अब हमारे साथ चुनाव लड़ लो। प्रधानमंत्री सवाल उठा रहे हैं कि मैं जेल में अरविंद केजरीवाल से मिलने गया था। अरविंद केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक है, क्या मैं इनसे जेल में मिलने नहीं जा सकता? ये ‘दिल्ली दरबार’ की बात कहते हैं। इन्होंने शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर, रमन सिंह, वेंकैया नायडू सबकी राजनीति खत्म कर दी। जो इनके दिल्ली दरबार में हाजिरी नहीं लगाता ये उसे बाहर कर देते हैं।

अमित शाह अपनी पार्टी की फिक्र करें, 4 जून को ‘‘आप’’ एक राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगी- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार तोड़ देने की इनकी बहुत बड़ी गलफहमी है या इसे खुशफहमी कह सकते हैं। आम आदमी पार्टी अगले तीन साल के लिए ही नहीं है, बल्कि अगले 15 साल तक सरकार में बने के लिए लोग अपना मन बना चुके हैं। हमारे 7 राज्यसभा के सदस्य है। अब 13 लोकसभा सदस्य भी पंजाब से आएंगे। 4 दिल्ली से आ रहे हैं, 1 कुरुक्षेत्र से, 2 गुजरात और 2 असम से आ रहे हैं। 3 राज्यसभा सदस्य दिल्ली से हैं। केंद्र में करीब 32 के आस-पास हमारे सदस्य होंगे। 4 जून को आम आदमी पार्टी एक बहुत बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभर रही है। आप पहले अपनी फिकर करो। 4 से 6 चरणों के चुनाव में लोगों ने जो जवाब दिया उससे प्रधानमंत्री का भाषण बदल गया है। इससे पहले किसी प्रधानमंत्री को ऐसा कहते हुए नहीं सुना कि अगर इंडिया गठबंधन जीत गई तो तुम्हारी तीन बकरियों में से दो बकरियां ले जाएंगी। सरपंच के चुनाव में भी लोग ऐसी बातें नहीं बोलते हैं। हिन्ही में करीब 6.5 लाख शब्द हैं, लेकिन प्रधानंमंत्री के पास केवल 10 शब्द हैं। वो केवल हिन्दुस्तान, पाकिस्तान, कब्रिस्तान, शमशान, गाय, भैंस, मटन, मछली, मंगलसूत्र कहते हैं। अरविंद केजरीवल अपने 8 सालों के काम पर और मैं अपने 2 सालों के काम पर वोट मांग रहा हूं। हमने लोगों की बिजली फ्री की, अच्छे स्कूल बनाए, मोहल्ला क्लीनिक बनाए, थर्मल पावर प्लांट खरीदा, 43 हजार नौकरियां दीं, पंजाब में इंडस्ट्रीज आ रही है। आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री 10 साल में एक स्कूल नहीं बना सकते, एक नौकरी नहीं दे सके?

हमें इनकी तानाशाही खत्म करनी है, ये लोग संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने के लिए 400 सीटें मांग रहे हैं- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि ये लोग जिस प्रकार की नफरत की राजनीति कर रहे हैं, वह देश के लिए बहुत खतरनाक है। हमें ये तानाशाही खत्म करनी है। बाबा साहब का संविधान और देश का लोकतंत्र खतरे में है। ये खुद ही कह चुके हैं कि हमें 400 सीटें दे दो, हम संविधान बदल देंगे। ऐसा हुआ तो फिर कभी चुनाव ही नहीं होगा। आप देश के गृह मंत्री हो, हम आपका आदर करते है। लेकिन आप एक राज्य और उसके मुख्यमंत्री को उसकी सरकार गिराने की धमकी दे रहे हो। क्या आप ये सब काम करने के लिए देश के गृहमंत्री बने हैं? कभी आप पंजाब के लोगों की भलाई के बारे में सोच लिया करो। हमारे आरडीएफ का 5.5 हजार करोड़ रुपए हमें वापस दे दो। हमारे एनएचएम का पैसा दे दो। हम केंद्र को 220 लाख मीट्रिक टन चावल और 140 लाख मीट्रिक टन गेंहू देते हैं, उससे इनका पीडीएस चलता है और ये देश के 80 करोड़ लोगों को अनाज देते हैं। वो अनाज पंजाब देता है, लेकिन आप पंजाब को धमकी देते हो। हमारे किसान आपसे बात करना चाहते हैं तो आप बॉर्डर सीज कर देते हो। हमारे किसानों पर गैस के गोले छोड़ते हो, उन पर रबड़ की गोलियां चलाते हो। आपने हमारे एक नौजवान शुभकरण को भी मार दिया। किसान आपसे केवल बात करना चाहते थे। क्योकि देश दिल्ली से चलता है।

पंजाब में हो रहे कामों को रोकने के लिए अमित शाह हमारी सरकार गिराने की धमकी दे रहे है, जनता जवाब देगी- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि ये लोग खुद कोई काम नहीं करते हैं और किसी को करने भी नहीं देना चाहते हैं। ये सोचते हैं कि भगवंत मान ने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक क्यों बनाए? केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री क्यों कर दी? दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चें नीट और जेईई की परीक्षा पास कर रहे हैं, बड़े-बड़े डॉक्टर वकील, जज बन रहे हैं। ये इन कामों बढ़ने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए दिल्ली और पंजाब को रोक रहे हैं। गृह मंत्री कह रहे थे कि बाबा साहब अंबेडकर की आत्मा ये देखकर तड़प रही होगी कि एक मुख्यमंत्री जेल में भी मुख्यमंत्री है। इस्तीफा नहीं दिया। लेकिन आज बाबा साहब की आत्मा ये देखकर जरूर तड़प रही होगी, उन्होंने सोचा नहीं होगा कि एक तड़ीपार भी देश का गृह मंत्री बन जाएगा। ये तो किसी को भी जेल के अंदर करके कहेंगे कि इस्तीफा दे दो। अभी कोई आरोप साबित नहीं हुए हैं, तो इस्तीफा क्यों दें? दिल्ली की सरकार जेल से चलेगी। अरविंद केजरीवाल शुगर के मरीज हैं, 2 जून को इन्हें फिर जेल जाना है। इतने समय में भी इन्होंने देश को बचाने के लिए जी-जान लगा दी है। ये देशभक्त इंसान है। ये धमकियां चलने वाली नहीं हैं। पंजाबियों में इस बात से काफी गुस्सा है। लोग मुझे फोन कर के कह रहे हैं कि अमित शाह ऐसे कैसे धमकी देकर चले गए। हमारी सरकार कैसे तोड़ोगे? राष्ट्रपति शासन लाओगे या बंदे करोगे? ये पंजाब है। पंजाबी अपनी इज्जत के लिए मर मिटते हैं। आप हमारी गरिमा को हाथ लगाने की कोशिश मत करो। पंजाब की जनता इस धमकी का जवाब जरूर देगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia