Scrollup

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब में व्यापारियों-उद्योगपतियों के साथ टाउन हॉल मीटिंग की। इसके बाद होशियारपुर और बठिंडा में विशाल रोड शो कर ‘‘आप’’ के प्रत्याशियों के लिए जन समर्थन मांगा। अरविंद केजरीवाल ने आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इस बार किसानों के साथ हुए अन्याय का बदला लें। पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली आना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने नहीं आने दिया। अब पंजाब के लोगों की बारी है। आप ईवीएम में ऐसा बटन दबाना कि भाजपा दिल्ली से बाहर हो जाए। उन्होंने कहा कि आपने विधानसभा में हमारे हाथ मजबूत किए। परिणाम स्वरूप आज पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है, लेकिन बिल नहीं आता है। सिर्फ दिल्ली और पंजाब में बिजली मुफ्त है। यहां मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं, जिनमें मुफ़्त दवा और इलाज मिल रहा है। अब हम सरकारी स्कूलों को शानदार बना रहे हैं। अभी सीएम भगवंत मान आपके लिए अकेले लड़ रहे हैं। अगर आप 13 सांसद ‘‘आप’’ दे देते हैं तो केंद्र सरकार से लड़ने के लिए उनके पास 13 हाथ हो जाएंगे।

हमने भ्रष्टाचार बंद करके ख्ूाब पैसे बचाए और उसी से पंजाब की जनता को सहूलियतें दे रहे- केजरीवाल

होशियरपुर और बठिंडा में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने 2 साल पहले हमें भारी बहुमत देकर पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनाई थी। 117 में से 92 सीट दी थी। आपने हमें इतना प्यार और सत्कार दिया, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे याद है, जब पिछली बार हम चुनाव प्रचार के लिए जाया करते थे। मैं कहता था कि मैंने दिल्ली में बिजली के बिल जीरो कर दिए, आपके भी कर दूंगा। लोगों को यकीन नहीं होता था कि बिजली के बिल जीरो आ सकते हैं। अब 24 घंटे बिजली आती है और बिल जीरो आता है। पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं है। बिजली का बिल केवल दिल्ली और पंजाब में जीरो आता है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है। ये कैसे हुआ? हमारी ईमानदारी पार्टी है। हमने भ्रष्टाचार बंद करके खूब पैसे बचाए और उस पैसे से आप लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। पूरे पंजाब में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं। होशियारपुर में अकेले 12 मोहल्ला क्लीनिक हैं। आज तक पंजाब में इतनी सरकारें आईं लेकिन किसी ने इतनी सहूलियतें नहीं दीं, जितनी 2 साल में आपको मिलने लग गई।

दो साल में ही हमने 50 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी, अभी बहुत सारे काम करने हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब पंजाब के स्कूल ठीक करने चालू किए हैं। हम पूरे पंजाब के अंदर शानदार स्कूल बना रहे हैं। कच्चों को पक्का करना चालू किया है। जो बच्चे टंकियों पर चढ़े रहते थे, अब एक-एक करके सारे बच्चों को पक्का करते जा रहे हैं। अब तक 50,000 से ज्यादा बच्चों को भगवंत मान ने सरकारी नौकरी दिला दी। मैं मानता हूं कि अभी तो बहुत सारे काम करना बाकी है। लेकिन अभी हमें 2 ही साल हुए हैं। 2 साल में ही आपको लगने लग गया होगा कि हमने अच्छी सरकार चुनी है। बाकी और सारे भी काम करेंगे। अभी बहुत सारे काम बाकी हैं। आपके मुख्यमंत्री भगवंत मान को पता है कि क्या-क्या काम करने हैं। ये चुनाव केंद्र सरकार बनाने का चुनाव है। मैं आज आप लोगों के बीच में आया हूं कि आपने पंजाब में तो हमारे हाथ मजबूत कर दिए, अब ये 13 सीट दे दो। केंद्र में भी हमारे हाथ मजबूत कर दो, ताकि केंद्र में जितने मसले हैं, हम उनका भी समाधान कर लें।

मान सरकार बिल पास करती है और राज्यपाल रोक लेते हैं, यह पंजाब की जनता का अपमान है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने पूरी तरह से तानाशाही कर रखी है। मोदी सरकार ने पंजाब के 8.5 करोड़ रुपए रोक लिए। उन पैसों से गांव-गांव के अंदर सड़कें बननी थीं। पूरे पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोलना था। वो पंजाब के हक का पैसा था लेकिन तानाशाही करके मोदी सरकार ने वो पैसे रोक लिए। आज अकेले भगवंत मान मोदी सरकार से लड़ रहे हैं। लेकिन अगर ये 13 एमपी जिता दोगे तो ये इनके 13 हाथ हो जाएंगे, फिर वो जाकर मोदी सरकार से अपके लिए लड़ेंगे। फिर मोदी सरकार की हिम्मत नहीं होगी, आप लोगों के फंड रोकने की। आज आप लोगों ने भगवंत मान की सरकार बनाई। ये अपनी विधानसभा में बैठकर बिल पास करते हैं, गवर्नर सारे बिल रोक लेता है। ये तो पंजाब के लोगों को अपमान है. गवर्नर की कैसे हिम्मत होती है कि वो विधानसभा मैं बैठकर आपके सारे कानून रोक ले? आप ये 13 एमपी बना दो, ये सारे गवर्नर के घर के अंदर घुसकर सारे बिल पास कराकर ले आएंगे।

मोदी सरकार ने पंजाब के किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए सड़कों पर कीलें बिछा दी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से दो साल पहले जब किसान आंदोलन के लिए दिल्ली की तरफ बढ़े थे। हजारों किसान दिल्ली की तरफ गए थे। मोदी सरकार ने इनको दिल्ली के अंदर नहीं घुसने दिया। बॉर्डर पर रोक लिया। सड़क पर कीलें लगा दीं, बड़े-बड़े बुलडोजर लगा दिए। इस बार ऐसा बटन दबाना कि मोदी जी को दिल्ली से बाहर कर देना। ये बदला लेने का समय आ गया है। दिल्ली के बॉर्डर पर सबसे ज्यादा दिल्ली के किसान गए थे। इस बार अपना बदला ले लो। इन लोगों ने तानाशाही मचा रखी है। इस तानाशाही को खत्म करना है। इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया, इसलिए नहीं किया कि मैंने भ्रष्टाचार किया है। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल ने एक पैसे का भ्रष्टाचार नही किया। मोदी जी ने डर के केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया कि केजरीवाल पूरे देश में चला जाएगा तो मेरी सीटें कम हो जाएंगी। केजरीवाल को जेल में डाल दो।

मोदी जी ने खुद को पहले प्रधान सेवक, फिर चौकीदार बताया, अब भगवान का अवतार बता रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इनका अहंकार इतना बढ़ गया है कि भगवान जगन्नाथ यानि पूरे जगत के नाथ, उनके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त है। इनको इतना अहंकार हो गया है कि ये अपने आप को भगवान से भी ऊपर मानने लगे हैं। अभी थोड़े दिनों पहले मोदी जी ने 3-4 इंटरव्यू दिए जिसमें वो कहते हैं कि मैं भगवान का अवतार हूं। ये थोड़े दिनों में मंदिरों से भगवान की मूर्ति हटाकर मोदी जी की मूर्ति लगवा देंगे। ये कहते हैं जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। सबको भगवान राम लाए हैं। ये कहते हैं कि मोदी जी राम को लाए हैं। इस ब्रह्माण्ड की रचना भगवान राम ने की है और इनको इतना अहंकार हो गया कि ये कहते हैं कि भगवान राम को मोदी जी लाए हैं। मोदी जी 2014 में बोलते थे, मैं प्रधान सेवक हूं। 2019 में बोले, मैं चौकीदार हूं। इस बार कह रहे हैं कि मैं भगवान का अवतार हूं। इस बार ऐसा बटन दबाना कि इनका अहंकार चूर-चूर हो जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये कहते हैं कि हमें 400 सीट चाहिए। हमने पूछा क्यों चाहिए, तो कहते हैं कि मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। तो पता चला कि ये आपका आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। आज आप लोगों को कह कर जा रहा हूं। जब तक केजरीवाल जिंदा है, किसी की हिम्मत नहीं है कि आपका आरक्षण खत्म कर दे। आप लोगों का साथ चाहिए। मैं इनसे लड़ रहा हूं, संघर्ष कर रहा हूं। किसी हालत में आरक्षण खत्म नहीं करने देंगे। लेकिन आप लोगों का साथ चाहिए। आप लोगों के साथ के बिना केजरीवाल कुछ नहीं है। आपको झाड़ू का बटन दबाकर हमें सबसे ज्यादा मतों से जिताना है।

‘‘आप’’ सरकार व्यापारियों के कई मुद्दों का समाधान हो गया है और कई पर काम शुरू हो गया है- केजरीवाल

इससे पहले, टाउन हाल मीटिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी आढ़तियों और व्यापरियों को बिचौलिया कहते हैं। लेकिन हम आपको पंजाब और देश की अर्थव्यवस्था का रीड़ की हड्डी मानते हैं। अगर हमारे व्यापारी और उद्योगपति नहीं होंगे तो हमारा देश 2 मिनट के लिए आगे नहीं चल सकता है। जहां एक तरफ किसान और मजदूर हमारी देश की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी हैं, वहीं व्यापारी और उद्योगपति भी उतना ही जरूरी हैं। हम पंजाब के लिए आपको कितना जरूरी मानते हैं। एक साल पहले मैंने और सीएम भगवंत मान ने अमृतसर, जलंधर, लुधियाना और मोहाली में व्यापारियों के साथ कई मिलनी मीटिंग की थी। हमने हर शहर के व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ 3-3 घंटे तक मीटिंग की थी और उनकी समस्याएं समझी। इसके बाद भगवंत मान होशियारपुर, दसुआ, दीनानगर, पटियाला, मोगा और पठानकोट गए और व्यापारियों के साथ मिलनी की। इस दौरान आए मुद्दों में से कई पर काम शुरु हो गया है और कईयों पर अभी काम चल रहा है।

‘‘आप’’ की सरकार से पहले पंजाब में बहुत बुरा हाल था, इंडस्ट्री बाहर जा रही थीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अभी हमारी सरकार को बने हुए 2 साल हुए हैं। इससे पहले पंजाब में व्यापारी और उद्योग की इतनी बुरी हालत थी कि यहां की इंडस्ट्रीज पंजाब छोड़कर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और आस पास के सारे राज्यों में जा रही थीं। पिछले 2 साल के अंदर ये पंजाब से बाहर जाने का सिलसिला खत्म हुआ है और इंडस्ट्री का पंजाब में आने का सिलसिला चालू हुआ है। पिछले 2 सालों में भगवंत मान ने देशभर में घूम-घूमकर खुद जाकर इंडस्ट्री के मालिकों के साथ बात-चीत की। आज 56,000 करोड़ रुपए की बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री ने पंजाब में निवेश करना चालू कर दिया। कोई एमओयू साइन नहीं हुए, कुछ फर्जी नहीं है। उन्होंने जमीन खरीद ली, नारियल फोड़ दिया और फैक्ट्री की कन्स्ट्रक्शन चालू हो गई। 2 साले के अंदर 56,000 करोड़ रूपए का निवेश कोई छोटी चीज नहीं होती है। किसी राज्य में इतना नहीं हुआ। टाटा स्टील का सबसे बड़ा प्लांट जमशेदपुर के बाद अब पंजाब में लग रहा है। जर्मनी और नीदरलेंड के कई सारे निवेश पंजाब में होने जा रहे हैं।

‘‘आप’’ की सरकार में व्यापार और उद्योग के लिए लाइसेंस व एनओसी लेने की प्रक्रिया में तेजी आई- केजरीवाल

जब भी कोई कंपनी आती है तो देखती है कि इनके यहां कानून व्यवस्था तो ठीक है? हमारी सरकार के पहल पंजाब में कानून व्यवस्था बहुत खराब हेगी। आज पंजब के अंदर अमन-शांति है, कानून व्यवस्था में काफी सुधार है। मैं ये नहीं कहूंगा कि सबकुछ 100 फीसद ठीक हो गया। और भी काफी कुछ करने की जरूरत हैं, हम करेंगे। लकिन इतने बड़े उद्योग आ रहे हैं, इसका मतलब है कि काफी सुधार है। दूसरी चीज कंपनी देखती है कि सरकार से हमारे मसले हल होने में कितना समय लग रहा है। अब सबको भरोसा होने लगा है कि कई सरकारी काम बहुत तेजी से होने लगे हैं। सरकार से साथ व्यापार और उद्योग के लिए लाइसेंस और एनओसी लेने की प्रकिया काफी तेजी से होने लगी है। और भी कई काम करने की जरूरत है, जिसे हम करेंगे। हमसे पहले 75 साल के अंदर इन्होंने जो इतना गंध मचाया था, जब हमने सरकार संभाली तो व्यापार और उद्योग का इतना बुरा हाल था। इन दो सालों के अंदर हमने स्थिति को और खराब होने से रोका है। और धीरे-धीरे करके अब स्थिति और बेहतर होने लगी है।

इन्होंने मुझे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया, शिवसेना और एनसीपी तोड़ दी और कहते हैं आओ चुनाव लड़ते हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं आप लोगों के बीच इस देश को बचाने की अपील करने भी आया हूं। पंजाब के लोगों ने आजादी की लड़ाई मे सबसे बड़ भूमिका अदा की थी। पूरे देश में सबसे बड़ी कुर्बानी शहीब-ए-आजम भगत सिंह की कुर्बामी मानी जाती है। पता नहीं पंजाब के कितने ही लोग देश क आजाद कराने के लिए शहीद हो गए। आज हमारा देश, हमारा संविधान और इसका जनतंत्र खतरे में है। जिस तरह से मुझे गिरफ्तार किया गया, 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को इन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया। हमारी पार्टी से मुझे, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया। इर मोदी जी दिल्ली में आकर कहते हैं कि आओ चुनाव लड़ते हैं। हमारे 4 सबसे बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया और कहते हैं कि आओ चुनाव लड़ते हैं। इस पर आप चुनाव क्या लड़ोगे? उधर महाराष्ट्र में मोदी जी ने एनसीपी पार्टी के दो टुकड़े कर दिए, उनकी पार्टी छीन ली, उनका सिंबल छीन लिया। शिवसेना के दो टुकड़े कर दिए। उनकी पार्टी छीन ली, उनकी पार्टी और सिंबल छीन लिया। हेमंत सोरेन को भी चुनाव के पहले गिरफ्तार कर लिया और कहते हैं कि आओ चुनाव लड़ते हैं। जैंसे पाकिस्तान में इमरान खान के साथ हुआ, उनकी पार्टी और सिंबल छीन लिया, फिर उसके बाद चुनाव कराया तो वो लोग जीत गए। बांग्लादेश के अंदर शेख हसीना ने सारे विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया और फिर चुनाव कराया तो वो जीत गई। इसी तरह रूस में पुतिन ने या तो जेल मे डाल दिया या मरवा दिया। उसके बाद चुनाव कराया तो उसे 87 फीसद वोट मिल गए। हमारे देश के अंदर भी अब तानाशाही हो रही है। इसी चुनाव के अंदर इतनी पार्टियां तोड़ दीं, इतने नेताओं को जेल में डाल दिया। अगर इस वक्त हम लोगों ने मोदी को नहीं हराया तो जनतंत्र, संविधान और ये देश नहीं बचेगा। इसमें पंजाब के लोगों को सबसे आगे आकर भूमिका निभाने की जरूरत है। आज मैं अपने लिए नहीं, बल्कि आप लोगों से देश बचाने की अपील करने के लिए आया हूं। गवर्नर अगर इतनी भारी बहुमत से जीती हुई सरकार के बिल रोक ले तो जनतंत्र के ऊपर प्रहार है। ये जनता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। हम एक वक्त की रोटी कम खा लेंगे, लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। भले ही हमको कुर्बानी देनी पड़े, लेकिन हम तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia