Scrollup

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से इंडिया गठबंधन के कंाग्रेस प्रत्याशी उदित राज के समर्थन में किराड़ी विधानसभा में जनसभा की। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि यह देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का चुनाव है। कांग्रेस और ‘‘आप’’ के कार्यकर्ताओं से कहना है कि सभी लोग संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होकर वोट करें। इस बार अगर आप चूक गए और भाजपा की सरकार आ गई तो ये लोग संविधान बदल देंगे और लोकतंत्र को कुचल देंगे। जब लोकतंत्र और संविधान ही नहीं रहेगा तो दिल्ली के अंदर चुनाव नहीं होगा। इसलिए अपने सारे गिले-शिकवे छोड़कर एक हो जाओ। अगर आज चूक गए तो आपकी पीढ़ियां इस तानाशाही के लिए केवल आपको जिम्मेदार मानेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 20 मई को देश में पांचवें चरण का मतदान है। दिल्लीवालों को छठें चरण में 25 मई को वोट देना है। देश में जबसे चुनाव की घोषणा हुई है, मोदी जी देशभर में घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन लोग कह रहे हैं कि पहले 10 साल का हिसाब दो फिर वोट लो। बीजेपी के नेता के पास जनता के किसी सवाल का जवाब नहीं है। वो हर बात पर अबकी बार 400 पार कहते हैं। आज देश के युवा, छात्र, महिला, किसान बीजेपी से बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय पर सवाल पूछ रहे हैं। जनता पूछ रही है कि देश की पहलवान बेटियों के आवाज उठाने पर उनके बाल पकड़कर क्यों खींचे गए। लेकिन इनके पास कोई जवाब नहीं है। आज पूरे देश के लोग अबकी बार भाजपा की हार की नारा लगा रहे हैं।

गोपाल राय ने कहा कि अबतक बीजेपी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती थी और वोट बंट जाता था। आज प्रधानमंत्री को चिंता हो रही है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ क्यों मिल गए। इस बार का चुनाव सांसद या मंत्री बनाने की लड़ाई नहीं है. ये देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। अगर आप 25 मई को चूक गए और बीजेपी की दोबारा सरकार बनती है तो संविधान बदला जाएग और लोकतंत्र कुचला जाएगा। जब संविधान और लोकतंत्र नहीं बचेगा तो चुनाव भी नहीं होगा। अगर देश का संविधान बचेगा तभी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी बचेगी। कई लोगों को चिंता है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा? देश का संविधान हमें भीख में नहीं मिला, इसके लिए लाखों वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। इसलिए आपसे कहने आया हूं कि पार्टियां बाद में बचा लेना, 25 मई को इस देश और संविधान को बचाने के लिए खड़े हो जाओ। इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक-एक वोट उत्तर पश्चिमी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. उदित राज के पंजे के निशान पर पड़ेगा। चुनाव में बहुत कम समय रह गया है।

गोपाल राय ने कहा कि इन्होंने तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उठाकर जेल में डाल दिया। ये तानाशाही है अगर ये एक मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ रहे तो जिसके चाहे उसे जेल में बंद कर सकते हैं। डॉ. उदित राज आज के दौर में संविधान बचाने के प्रतिनिधी हैं। हम सबको मिलकर चाहें वो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हों या कांग्रेस के कार्यकर्ता हों आपको घर-घर जाकर एक-एक वोट डलवाने की गारंटी लेनी है। अगर आप इस तानाशाही का जवाब देना चाहते हो तो इस देश की सत्ता को अपने वोट से जवाब दो। 25 मई को अपने वोट की ताकत से जवाब देना है। ये लड़ाई लड़नी है और जीतनी है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia