Scrollup

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में नए सरकारी स्कूल भवनों का शिलान्यास करने के दौरान कच्ची कॉलोनियों पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ सबसे ज्यादा राजनीति हुई है, लेकिन दूसरी पार्टी वालों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कच्ची कॉलोनियों में जो काम पिछले 75 साल में नहीं हुआ, वो काम हमने केवल पांच साल में ही करके दिखा दिया। पांच साल में हमने किराड़ी विधानसभा में ही तीन हजार सड़कें बनवा दी हैं, जबकि दो हजार सड़कें अगले एक साल में बनवा देंगे। अगले विधानसभा चुनाव से पहले हम सभी कच्ची कॉलोनियों की सारी सड़कें पक्की बनवा देंगे।

रोहिणी सेक्टर 41 स्थित प्रताप विहार में सरकारी स्कूल की दो नई बिल्डिंग के निर्माण का शिलान्यास करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा राजनीति कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के साथ हुई है। हर चुनाव के पहले दूसरी पार्टी वाले आकर कहते थे कि हमको वोट दे दो, हम जीत गए तो कच्ची कॉलोनियों के लिए बहुत कुछ कर देंगे, लेकिन किसी पार्टी ने कुछ नहीं किया। न तो इस पार्टी ने किया और ना ही उस पार्टी ने कुछ किया।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरी दिल्ली में सारी कच्ची कॉलोनियों के अंदर हम लोग सड़कें बनवा रहे हैं, सीवर की पाइप लाइन डलवा रहे हैं और पानी की पाइप लाइन डलवा रहे हैं। किराड़ी विधानसभा में सारी कच्ची कॉलोनियों को मिलाकर 5 हजार सड़कें बननी हैं। इन 5 हजार सड़कों में से 3 हजार सड़कें बन चुकी हैं। 75 सालों में जो काम नहीं हुआ वो हमने 5 साल में करके दिखा दिया। 75 सालों में दूसरी पार्टी वालों ने किरारी विधानसभा में एक भी सड़क नहीं बनवाई है। जबकि हमने 5 साल में 3 हजार सड़कें बनवा दीं, बाकी जो दो हजार सड़कें बची हैं, उसपर काम चल रहा है और एक साल में वो भी बन जाएंगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले किराड़ी में एक भी कच्ची सड़क नहीं रहेगी, सभी को पक्का कर दिए जाएगा। इन सारी सड़कों में सीवर और पानी की पाइप लाइन पड़ रही है। किराड़ी में दिल्ली का सबसे बड़ा सीवेज पंपिंग स्टेशन बन रहा है। ये तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जो सड़कों के दोनों तरफ पानी भरा रहता है, वो साफ हो जाएगा और कहीं गंदा पानी इकट्ठा नहीं होगा।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।