Scrollup

केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति को वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है। इस श्रृंखला में, भारत में स्पेन के राजदूत, जोस मारिया रिदाओ और एक प्रतिष्ठित स्पैनिश डेलीगेशन ने गुरुवार को डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एएसओएसई), राज निवास का दौरा किया। यहाँ छात्रों ने भारतीय संस्कृति और स्पैनिश भाषा के विशिष्ट मेल के साथ उनका स्वागत किया। अपने विजिट के दौरान स्पैनिश डेलीगेशन ने स्पैनिश-जर्मन लैंग्वेज क्लासरूम,रोबोटिक्स, ऑटोमेशन एंड डिज़ाइन लैब,इंटीग्रेटेड साइंस लैब का दौरा किया।

डेलीगेशन स्पैनिश और जर्मन लैंग्वेज के क्लासरूम में भी शामिल हुआ। विजिट के दौरान डेलीगेशन ने स्कूल में चल रही विभिन्न ऐक्टिविटीज़ में सक्रिय रूप से भाग लिया और हैप्पीनेस करिकुलम के तहत माइंडफ़ुलनेस का भी अभ्यास किया साथ ही केजरीवाल सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम बिज़नेस ब्लास्टर्स के तहत छात्रों के शानदार स्टार्टअप आइडियाज़ को जाना।

केजरीवाल सरकार द्वारा छात्रों को हाई-एंड 21st सेंचुरी स्किल्स के क्षेत्र में मिल रही शानदार शिक्षा को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए स्पैनिश डेलीगेशन ने छात्रों के साथ चर्चा भी की।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने डेलीगेशन को एएसओएसई में सिखाए जा रहे विभिन्न करिकुलम के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा, “आज स्पैनिश प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करना सौभाग्य की बात है। इस दिशा में स्पैनिश डेलीगेशन का हमारे स्कूल में आना और यहाँ सीखने के लिए अपनाए जा रहे इनोवेटिव तरीक़ों से रूबरू होना न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक मंच पर भी शिक्षा के प्रति केजरीवाल सरकार के समर्पण को दिखाता है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बी.आर. अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस,शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन के एक प्रतीक के रूप में है। ये सीखने का एक ऐसा माहौल तैयार करता है, जहां छात्र न केवल मुख्य विषयों को सीखते हैं बल्कि आधुनिक दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्किल्स भी सीखते है।

उन्होंने आगे कहा कि, वर्तमान में हम दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्रों को स्पेनिश सहित विभिन्न इंटरनेशनल लैंग्वेज सीखा रहे है। यह उनके लिए भविष्य में शानदार अवसर तैयार करेगा।

बता दे कि, अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले एक स्पेनिश भाषा कक्षा में भाग लिया, उसके बाद स्पैनिश और जर्मन भाषा कक्षा में संचालित माइंडफुलनेस कक्षा में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने हैप्पीनेस क्लास, एंत्रप्रेन्योरशिप क्लास, फैशन डिजाइन एंड एस्थेटिक लैब, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग क्लास, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन क्लास और डिजिटल मीडिया एंड डिजाइन लैब में छात्रों के साथ भी बातचीत की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, स्पेन के साथ हम शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मौजूदा साझेदारी को और मजबूत करने और भविष्य में पार्टनरशिप के अवसर तलाशने को लेकर उत्साहित है।

इस मौक़े पर भारत में स्पैनिश राजदूत जोस मारिया रिडाओ ने दिल्ली के शिक्षा मॉडल के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और एक सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए केजरीवाल सरकार की सराहना की।
उन्होंने कहा, “क्लासरूम में स्पेनिश और अन्य वैश्विक भाषाओं को सीखने के लिए बच्चों का उत्साह देखना वास्तव में रोमांचक था। शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार के साथ साझेदारी एक अद्भुत अनुभव रही है, और अब, हम शिक्षा से परे और अधिक अवसर तलाशना चाहेंगे।

यात्रा के दौरान राजदूत के साथ इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स, मैड्रिड के सेक्रेटरी जनरल कारमेन नोगुएरो; डायरेक्टर जनरल फॉर द प्रमोशन ऑफ़ स्पैनिश लैंग्वेज ओवरसीज़, मिनिस्ट्री ऑफ़ फॉरेन अफ़ेयर्स, मैड्रिडगुइलेर्मो एस्क्रिबानो; हेड ऑफ़ इंटरनेशनल रिलेशंस इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स, मैड्रिड, लुईस मरीना; हेड ऑफ़ इंटरनेशनल डिपार्टमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ़ कल्चर, मैड्रिड, जेवियर टॉरेस;
कल्चरल काउंसलर, एम्बेसी ऑफ़ स्पेन इन इंडिया, गुइलेर्मो मार्टिन; डायरेक्टर ऑफ़ इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स,ऑस्कर पुजोल; और एम्बेसी ऑफ़ स्पेन इन इंडिया में एजुकेशन अटैची मारिया यूजेनिया गोंजालेज शामिल रही।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।