Scrollup

देश को अच्छी राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन : डॉ. संदीप पाठक

गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद के निगम चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेंगे : डॉ. संदीप पाठक

हरियाणा के एक एक व्यक्ति और घर तक पहुंचाएंगे अरविंद केजरीवाल की विचारधारा : डॉ. संदीप पाठक

आज से चुनावों का बिगुल बजा, यहां से शुरू कर शपथ ग्रहण पर करेंगे खत्म : डॉ. संदीप पाठक

संगठन को मजबूत करेंगे, हर चुनाव लडेंगे और 2024 में बनाएंगे सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता

अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से विकसित बनेगा देश : अनुराग ढांडा

स्वयं के स्वार्थ के लिए नहीं, देश को बड़ा मानकर करेंगे पार्टी के लिए काम : अनुराग ढांडा

गुरुग्राम, 29 जनवरी

देश को अच्छी राजनीति अरविंद केजरीवाल की देन है। विकसित देशों में राजनीति अच्छी है, वहीं अविकसित देशों में राजनीति खराब है। किसी देश की राजनीतिक व्यवस्था ही उस देश की तरक्की तय करते हैं। ये बात आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कही। वे रविवार को गुरुग्राम में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अरविंद केजरीवाल की अच्छी राजनीति को एक-एक घर और एक एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा आज से शुरू हो रही है और शपथ लेने के बाद खत्म होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन का पुनर्निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी भाई-भतीजावाद नहीं होगा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नही बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाएगा। जितनी ताकत गुजरात ओर पंजाब में लड़ने के लिए लगाई थी, उससे 10 गुना शक्ति हरियाणा के चुनाव में लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा का हर चुनाव लडेगी, गुरुग्राम, मानेसर ओर फरीदाबाद के निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। चुनाव जीतने के लिए ही लड़े जायेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हर कार्यकर्ता को मैपिंग करनी है, हर एक व्यक्ति को जोड़ना है जो अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को पसंद करते हैं। सभी को गांव, गली मोहल्ले में जाकर हर उस व्यक्ति को पहचानना है, वहां अपना पार्टी का झंडा लगा कर आना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चारों तरफ झाड़ू ओर आम आदमी पार्टी के झंडों दिखाई देने चाहिए।

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने की दिशा के काम जारी है। जल्द ही संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले हर चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और 2024 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि अगर देश के लिए काम करना है तो निस्वार्थ भाव से काम करना पड़ेगा, स्वयं को देश के लिए न्यौछावर करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमसे पहली जेनरेशन ने किताबों में पढ़ा कि भारत एक विकाशील देश है, विकसित बनेगा। हमने भी यही पढ़ा, और अब हमारे बच्चे भी यही पढ़ रहे हैं कि भारत एक विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल की विचारधारा ही देश को विकसित बना सकती है। जब देश के एक एक बच्चे को बेहतर और फ्री शिक्षा, फ्री चिकित्सा सुविधा और जनता को मूलभूत सुविधाएं फ्री में मिलनी शुरू हो जाएंगे, तो देश विकसित हो जायेगा।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मात्र 6 माह की मेहनत से गुजरात चुनावों में 41 लाख वोट हासिल किए और राष्ट्रीय पार्टी बनी। हरियाणा में अभी डेढ़ साल बाकी है, जीतोड़ मेहनत करेंगे और जीतेंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia