Scrollup

आम आदमी पार्टी के त्रिपुरा समन्वयक डॉक्टर सलिल साहा का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन और एक-एक कार्यकर्ता ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है और साथ ही यह भी प्रार्थना करता है कि इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।

आपको बता दें कि स्व. डॉक्टर सलिल साहा संगठन का एक मज़बूत स्तंभ रहे हैं और ना केवल त्रिपुरा के समन्वयक के रुप में बल्कि वो उत्तर-पूर्व में संगठन की ‘फंड रेज़िंग’ टीम का भी अभिन्न अंग थे। डॉक्टर सलिल पार्टी के साथ शुरुआत से जुड़े थे और ज़मीन पर पार्टी संगठन को मज़बूत करने का काम पूरी प्रतिबद्धता से करते रहे थे।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत देश के सपने को साकार करने के लिए जो लड़ाई डॉक्टर सलिल पार्टी परिवार के साथ मिलकर लड़ रहे थे, उनके उस सपने को साकार करने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भविष्य में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लड़ेगा और भारत देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर स्व. डॉक्टर सलिल साहा को सच्ची श्रद्धांजलि देगा।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

Leave a Comment