Scrollup

पार्टी के विधायकों और पार्षदों ने कर वृद्धि प्रस्ताव के खिलाफ सिविक सेंटर पर किया विरोध

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को बीजेपी शासित उत्तरी एमसीडी द्वारा तैयार किए गए बजट में प्रस्तावित कर वृद्धि के खिलाफ सिविक सेंटर पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रस्तावित कर वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी का मानना है कि बीजेपी शासित उत्तरी एमसीडी टैक्स में इज़ाफ़ा कर दिल्ली के लोगों की जेब पर डाका डालने वाला काम कर रही है और आम आदमी पार्टी किसी भी क़ीमत पर बीजेपी को यह लूट नहीं करने देगी। उत्तरी एमसीडी द्वारा करों में की गई वृद्धि के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी तब तक विरोध जारी रखेगी जब तक कि ये बढ़ा कर वापस नहीं लिया जाता।

एमसीडी में बैठी बीजेपी द्वारा निगम के राजस्व और व्यय को संतुलित करने के नाम पर लगाए गए नए कर दिल्ली के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ डालने का काम करेंगे और यह पूरी तरह से दिल्ली की जनता के खिलाफ है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध सदन के अंदर भी करेगी और सड़क पर भी करेगी।

दिल्ली की आम जनता पर अतिरिक्त टैक्स लगाने और वित्तीय बोझ डालने कि बजाय, रेवेन्यू के लिए वैकल्पिक संसाधनों को ध्यान में रखा जाना चाहिए ताकि जनता पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक बोझ ना पड़े।

उत्तरी नगर निगम में विपक्ष के नेता एंव आम आदमी पार्टी के पार्षद राकेश कुमार ने कहा कि “वैसे भी नोटबंदी और जीएसटी ने देश और दिल्ली के आम आदमी को पहले ही चोट पहुंचाई हुई है और अब उत्तरी एमसीडी द्वारा प्रस्तावित नए कर (उच्च संपत्ति कर और पेशेवर कर) लोगों की परेशानियों को और बढ़ा देंगे । प्रस्तावित कर वापस लिए जाने तक आम आदमी पार्टी इसके ख़िलाफ़ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।‘

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

1 Comment

Leave a Comment

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।