Scrollup

किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री अगर सड़क पर उतरकर ये देखने लगें कि व्यवस्थाएं दुरुस्त चल रही हैं या नहीं तो हम कह सकते हैं कि उस राज्य में समाज के आखिरी तबके के आखिरी व्यक्ति की आवाज़ को बल मिलता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद JJ क्लस्टर, गीता कॉलोनी में सामुदायिक शौचालयों का दौरा किया और वास्तुस्थिति का जायज़ा लिया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार सुबह-सुबह दिल्ली के छतरपुर और गीता कॉलोनी इलाक़े में मौजूद पब्लिक टॉयलेट को चैक करने के लिए पहुंच गए, कुछ पब्लिक टॉयलट की ईमारत तो बनकर तैयार हो गई है लेकिन उसे चालू नहीं किया गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वहां मौजूद अधिकारियों और विधायक को आदेश दिया कि आप कोई बहाना नहीं बचा सकते और लोगों को इन टॉयलट की सुविधा जल्द देनी होगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल भी मौजूद रहीं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

1 Comment

Leave a Comment

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।