
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान जस्टिस बृजगोपाल हरकिशन लोया की मौत की जांच की बात कही, आप संयोजक ने कहा कि ‘जस्टिस लोया की मौत से जुड़ी जो बातें सामने आई हैं उसके बाद इस मामले की एक ईमानदार जांच होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके कि यह मौत थी या फिर हत्या। और अगर यह हत्या थी तो इसके दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए चाहे फिर वो कितना ही बड़ा आदमी क्यों ना हो।’
शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात की। उन्होंने कहा कि देश में जजों को डराना और और उनकी हत्या तक करवाना देश के संविधान, देश के लोकतंत्र और देश की न्याय प्रणाली के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

2 Comments