Scrollup

Press Release 

शनिवार को प्रकाशपर्व के मौके पर दिल्ली के तिमारपुर से दो बार के विधायक रहे सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू अपने कई समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस में करावल नगर ज़िला अध्यक्ष के पद पर काम कर रहे सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू समेत कई कांग्रेस के पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एंव पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष ने पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी के परिवार में उनका स्वागत किया।

सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से साल 2002 से 2003 तक नगर निगम में पार्षद रहे और साल 2003 से 2013 तक तिमारपुर विधानसभा से विधायक भी रहे।

इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने कहा कि ‘दिल्ली में जिस तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार जनहित के कार्य कर रही है और कैसे समाज के हर तबके के लिए पूरी मेहनत से कार्य कर रही है उन कार्यों से प्रेरित होकर ही वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कंधे से कंधा मिलाकर समाज के लिए काम करेंगे।‘

कांग्रेस छोड़कर आए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले दूसरे नेताओं के नाम निम्नलिखित हैं –

  1. अशोक त्यागी, सचिव दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  2. संजीव संगम, पूर्व निगम प्रत्याशी, कांग्रेस, मुखर्जी नगर
  3. अंतुल कोहली, कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी, जीटीबी नगर
  4. मोहित कपूर, कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी
  5. पीसी झाम्ब, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुखर्जी नगर
  6. विजय लक्ष्मी, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तिमारपुर
  7. विपिन खन्ना, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीटीबी नगर
  8. विनोद बजाज, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

 

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

1 Comment

Leave a Comment