Scrollup

रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी की एक कच्ची कॉलोनी में सीवर लाइन का शिलान्यास किया। इस सीवर लाइन को डालने में 84 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में पहले की कांग्रेस-बीजेपी की सरकारों ने कोई काम नहीं किया, अगर उन्होंने काम किया होता तो दिल्ली में सीवर, गलियां और सड़कों की इतनी समस्या नहीं होती’

“पहली बार ऐसी सरकार आई है जिसने कच्ची कॉलोनियों के लिए काम करना शुरू किया है, अब तक केवल भाषण होते थे, अब काम हो रहे हैं”: अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

दिल्ली सीएम ने कहा कि अब हमारी सरकार इन कार्यों को पूरा करेगी और दिल्ली के लोगों को ये सुविधाएं देगी। हम दिल्ली की हर कच्ची कॉलोनी में सीवर और सड़कें बनाएंगे ताकि वहां रहने वाले लोगों को ये सुविधाएं मिल सकें, ये इन लोगों का अधिकार है और हम ये काम ज़रुर करेंगे। आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों को किए गए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बीजेपी-कांग्रेस को दिल्ली के लोगों ने नकार दिया था तो ये पार्टियां अब दिल्ली की जनता से बदला ले रही हैं, हम जो भी काम करते हैं ये पार्टियां उपराज्यपाल के माध्यम से उसमें अड़चन पैदा करती हैं। 5 दिन के काम को करने में 50 से लेकर 250 दिन तक लग जाते हैं लेकिन हम फिर भी दिल्ली की जनता के लिए संघर्ष कर-करके जनता के काम कराते हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

3 Comments

Leave a Comment

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।