
देश में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है जिसके तहत सभी राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर उतरें और तेल के बढ़े दामों पर अपना विरोध जताया।
इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की झारखंड की टीम ने भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी के कार्यकर्ता जमशेदपुर में एकत्रित हुए और अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तरफ़ से बढ़ाए गए पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर अपना विरोध जताते हुए देश के आम आदमी को हो रही परेशानी के बारे में बताया।

1 Comment