
देश में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है जिसके तहत सभी राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर उतरें और तेल के बढ़े दामों पर अपना विरोध जताया।
इसी के तहत आम आदमी पार्टी की पश्चिम बंगाल की टीम ने भी राजधानी कोलकाता में प्रदर्शन आयोजित किया। पार्टी के कार्यकर्ता कोलकाता स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के ज़ोनल दफ्तर के बाहर एकत्रित हुए और अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर बैनर लटका रखे थे जिन पर पेट्रोल के बढ़ते दाम की वजह से हो रही परेशानी को बयां किया गया।


3 Comments