Scrollup

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि जिस तरह ब्रिटिशों ने क्रांतिकारियों को झूठे केसों में तंग किया, उसी प्रकार से मोदी सरकार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को परेशान कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी की टीम में राहुल गांधी भी शामिल हैं। इनको खतरा सिर्फ अरविंद केजरीवाल से है। लाखों-करोड़ों बच्चों के आशा के प्रतीक बन चुके मनीष सिसोदिया पर भाजपा झूठे हास्यास्पद आरोप लगा रही है। जिसका कोई सिर पैर नहीं। देश के भावी शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया जा रहा है। देश की जनता 2024 में इसका बदला लेगी। आम आदमी पार्टी इनकी सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और जेल जाने से नहीं डरती है। इस प्रकार की हरकतें भाजपा को खत्म कर देंगी। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि तीन बार दिल्ली और पंजाब में भाजपा को बुरी तरह से हरा दिया। इसलिए अरविंद केजरीवाल की सच्ची सरकार को रोकने की साजिश रची जा रही है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हताशा और निराशा देश देख रहा है कि एक ऐसे व्यक्ति को परेशान कर रही है, जिसने भारत का नाम शिक्षा क्रांति में पूरे विश्व में आगे कर दिया। दिल्ली के लाखों-करोड़ों बच्चों की आशा के प्रतीक बन चुके मनीष सिसोदिया पर झूठे हास्यास्पद आरोप लगाती है। जिसका कोई सिर पैर नहीं है। क्योंकि कांग्रेस को तो इन्होंने मैनेज कर लिया। लोग कहते हैं कि पीएम मोदी की टीम में 3 लोग हैं। जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी शामिल हैं। इनको खतरा सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे शख्स के पीछे लगना जो बच्चों में मनीष चाचा के नाम से प्रसिद्ध हुए हैं, यह देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। जिस प्रकार से ब्रिटिशों ने क्रांतिकारियों को झूठे केसों में तंग किया। उसी प्रकार से आज मोदी सरकार मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और आम आदमी पार्टी के नेताओं को तंग कर रही है। इसका कारण एक ही है कि भाजपा के पास देश को देने और दिखाने को कुछ नहीं है। अपनी लकीर बड़ी करने के बजाए अरविंद केजरीवाल की लकीर छोटी करना चाहती है। जिस तरह दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांति हुई है। ऐसे में पूरे देश के शिक्षा मंत्रियों को बैठाकर मनीष सिसोदिया से कहते हैं की इनको बताइए कि किस प्रकार से दिल्ली के सरकारी स्कूल विश्व स्तरीय बन गए।

सोमनाथ भारती ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब भारत आई तो उन्होंने अन्य राज्यों के स्कूलों को देखने के बजाय दिल्ली के स्कूलों को देखना पसंद किया। ऐसे नॉलेज फुल, इच्छा, शक्ति, विजन से भरपूर शख्स के लेकर देश के शिक्षा मंत्रियों को कहते की इनकी इच्छा शक्ति और विजन से सीखें, जिससे देश का स्कूल ठीक हो। लेकिन जब अंधे की नगरी में प्रकाश की बात करो तो अंधे लोग कहते हैं कि जिस दिन से आया है उस दिन से लाल, पीला, नीला रंग की बात कर रहा है। इसकी आंख निकाल लो, जिससे हम सब एक तरह से हो जाएंगे। देश के और राज्यों में जिस तरह से शिक्षा दी जा रही है उसी तरीके से यहां भी होनी चाहिए थी। भाजपा वाले यही चाहते हैं। देश के भावी शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन इतिहास और हमारा आंदोलन गवाह है कि संघर्ष ही हमारा रास्ता है। आम आदमी पार्टी इनकी सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और जेल जाने नहीं डरती है। इस प्रकार की हरकतें भाजपा को खत्म कर देंगी। मैं वार्निंग दे रहा हूं भारतीय जनता पार्टी को कि 2024 में देश की जनता इसका बदला लेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली एमसीडी में चुनाव जीत गई। तीन बार दिल्ली और पंजाब में भाजपा को बुरी तरह से हरा दिया। भाजपा के गढ़ गुजरात में हमारे 5 विधायक हैं। वहां 42 लाख लोगों ने हमें वोट दिए। ऐसे में भाजपा सोच रही है कि कैसे मनीष सिसोदिया की सोच को रोका जाए‌। कैसे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सच्ची सरकार को कैसे रोका जाए। भाजपा को केवल ईडी और सीबीआई का माध्यम नजर आता है। आप सभी से आग्रह है कि एक बार इनका कनविक्शन रेट चैक कीजिए। यह देखिए कि येदियुरप्पा के यहां सीबीआई क्यों नहीं जा रही हैं। अमित शाह के मुताबिक सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी राजनेता हेमंत विश्व सरमा के यहां क्यों नहीं जा रही है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह जानने की जरूरत है कि भारतीय जनता पार्टी की सीबीआई मनीष सिसोदिया जैसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री के पीछे क्यों पड़ी है? मनीष सिसोदिया की सोच हमारे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बेहद अलग है। धर्मेंद्र प्रधान ने एक बयान में साफ कहा है कि प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू की पोती और आपके घर में काम करने वाली बाई को समान शिक्षा नहीं दे सकते। इसी सोच से लड़ने के लिए मनीष सिसोदिया लगातार काम कर रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली सरकार का सबसे ज्यादा बजट आवंटन शिक्षा के लिए होता है। सीबीआई को मुकुल रॉय, नितिन संदेसरा, येदियुरप्पा, हेमंत विश्व सरमा के यहां होना चाहिए। लेकिन सीबीआई वहां पर नहीं है, क्योंकि वो वॉशिंग मशीन में धुलकर आ चुके हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia