Scrollup

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री ने रविवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के समर्थन में बदरपुर विधानसभा में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ईडी-सीबीआई विपक्ष के उन्हीं नेताओं के यहां छापे मारती है, जो समझौता करने से इन्कार कर देता है। जैसे ही विपक्ष का नेता भाजपा में शामिल होने को तैयार हो जाता है, उसी दिन से छापे पड़ने बंद हो जाते हैं। देश का एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जेल में हैं। कांग्रेस का खाता सीज कर दिया गया। मोदी जी ने सूरत में लोकतंत्र का ट्रेलर दिखा दिया है। वहां बिना चुनाव के भाजपा सांसद जीत गया, लोग अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। अगर भाजपा 400 पार पहुंच गई तो आपके वोट का अधिकार छीन लिया जाएगा, आप आवाज नहीं उठा पाएंगे। इसलिए यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

गोपाल राय ने कहा कि पूरा देश 4 जून का इंतजार कर रहा है। चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। दिल्ली मैं 25 मई को वोट पड़ना है। लोग कह रहे हैं 25 मई,भाजपा गई। देश की जनता ने बीजेपी की सरकार को 10 साल मौका दिया। लेकिन आज 10 साल बाद जब इनके नेता घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं, तो इनके पास जनता के कोई सवाल नहीं है। इस देश के लोग मोदी सरकार से महंगाई, बेराजगारी पर सवाल पूछ रहे हैं। इनके पास कोइ जवाब नहीं है। ये केवल एक ही बात कहत हैं, अबकी बार 400 पार। लेकिन इस बार पूरा देश कह रहा है, अबकी बार भाजपा की हार। और इस बार पूरे उत्तर पूर्वी विधानसभा में चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है, कन्हैया कुमार।

गोपाल राय ने कहा कि कई लोगों के मन में बात है, कि कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी तो अलग-अलग चुनाव लड़ती है। कई लोग आने वाले विधानसभा चुनाव की चिंता लिए भी घूम रहे हैं। इस बार का चुनाव सांसद, मंत्री और प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं है, बल्कि इस बार का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बनाचे का चुनाव है। जिस तरह से ये सरकार पूरे देश में तानाशाही स्थापित कर रही है। आज इस देश का इकलौता आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल के अंदर हैं। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस का खाता सीज है। दिल्ली के तीन-तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया। इस देश की सांसद से एक सास 150 सांसदों को बाहर कर दिया गया। इस देश की सीबीआई और ईडी के छापे केवल वहां पड़तें है, जहां विपक्ष का नेता बीजेपी से समझौता करने के लिए तैयार नहीं होता। मोदी जी ने इस बार सूरत में तानाशाही का ट्रेलर दिखाया है। जहां लोगों को वोट डालने का हक नहीं मिला। अगर ये 400 पार हो गया तो इस देश का संविधान बदला जाएगा। देश में कोई पार्टी नहीं रहेगी। कोई आवाज नहीं उठी पाओगे।

गोपाल राय ने कहा कि अगर तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल सकते हैं, अगर कल को हम आवाज उठाएंगे तो हमें कुचल दिया जाएगा। हमे लाखों लोगों की कुर्बानियों के दम पर ये संविधान और लोकतंत्र मिला है। इसलिए आपसे कहना चाहता हूं कि 25 मई को दिल्ली में चुनाव है। अपने दिलों के दरवाजे खोल दो, किस पार्टी से हो ये भूल जाओ। अगर देश, संविधान और लोकतंत्र बचेगा तो कल कांग्रेस पार्टी भी बचेरी और आम आदमी पार्टी भी बचेगी और तभी चुनाव होगा। आज के बाद से मोर्चा संभालो, कल की बात कल देखेंगे। आज इस देश की मांग है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ हो जाओ। अगर आज चूक गए और 4 जून को को थोड़ी सी कसर रह कगई तो मन में मलाल रह जाएगा कि काश हमने भी अपनी ताकत लगा दी होती तो हम भी देश में इस बदलाव के भागीदार होते। पूरे देश में बदलाव हो रहा है। दिल्ली बीजेपी से अरवे 10 साल का हिसाब किताब चुक्ता करने जा रही है। लड़ाई कांटे की है, कोई कसर नहीं छोड़ना। इस बार लड़ाई देश को बचाने की है। पार्टी भूल जाओ, देश के नागरिक होने के नाते अपना फर्ज अदा करो।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia