Scrollup

भाजपा और कांग्रेस के पास दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने वाला कोई नेता नहीं है : गोपाल राय

  • अगर 5 साल पहले अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री न बने होते तो आज दिल्ली की कायापलट न हुई होती: गोपाल राय

भाजपा दिल्ली इकाई के नेता कुर्सी के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं : गोपाल राय

भाजपा और कांग्रेस के 70 सालों के विकास पर अरविंद केजरीवाल के 5 साल भारी हैं : गोपाल राय

नई दिल्ली, 1 सितंबर 2019

रोहिणी विधानसभा से आज आम आदमी पार्टी ने अपनी जनसंवाद यात्रा की शुरुआत की। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में निगम पार्षद, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू की गई यह जन संवाद यात्रा दिल्ली की 70 विधानसभाओं में अलग-अलग दिन आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम आज दिनांक 1 सितंबर 2019 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2019 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद है कि दिल्ली की जनता के बीच जाएं और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर पिछले 5 साल में दिल्ली की सरकार द्वारा किए गए कामों पर जनता की प्रतिक्रिया ली जाए।

गोपाल राय ने कहा कि आज हम यहां अरविंद केजरीवाल जी या आम आदमी पार्टी की तारीफ करने नहीं आए हैं। इस देश में जनता जनार्दन है और आज जनता की अदालत में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस तीनों के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों का हिसाब- किताब जनता के सामने रखने आए हैं।

उन्होंने कहा कि 1993 में दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल्ली की सत्ता सौंपी। 5 साल तक भाजपा ने दिल्ली की सरकार चलाई। उसके बाद दिल्ली में लगातार 15 साल तक कांग्रेस की सरकार रही। 15 साल तक कांग्रेस ने दिल्ली की सरकार चलाई। और 5 साल पहले दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता सौंपी, पिछले 5 साल से आम आदमी पार्टी दिल्ली की सरकार चला रही है। पिछले 5 साल में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने जितने काम किए हैं वह भाजपा और कांग्रेस मिलकर पिछले 70 सालों में नहीं कर पाए। अरविंद केजरीवाल द्वारा 5 सालों में किया गया विकास भाजपा और कांग्रेस के 70 सालों के विकास पर भारी है।

आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तारीफ देश ही नहीं दुनिया के कोने कोने में हो रही है। दुनिया भर के देशों से लोग दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षा मॉडल को देखने आ रहे हैं। आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी तरह के इलाज और दवाइयां बिल्कुल मुफ्त दी जा रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिल्ली सरकार ने जो मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं उसकी चर्चा अमेरिका तक में होती है। आज दुनिया भर के देश कहते हैं की बेहतर चिकित्सा किस तरह से दी जा सकती है यह दिल्ली से सीखो।

जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है एक बार भी बिजली के दाम नहीं बढ़ाए गए। जबकि पिछली सरकारों में हर 6 महीने में बिजली के दाम बढ़ा दिए जाते थे। आज पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली दिल्ली के लोगों को मिल रही है। दिल्ली सरकार ने जो वादा किया था, पानी माफ़ और बिजली हाफ, सरकार बनते ही आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने वह वादा पूरा किया और आज दिल्ली में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए पानी के साथ-साथ 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त कर दी गई है।

अगर 5 साल पहले दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुनकर दिल्ली का मुख्यमंत्री न बनाया होता, तो आज जो दिल्ली की कायापलट हुई है, जो विकास के कार्य दिल्ली में हुए हैं, बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में, वह शायद नहीं हुआ होता।

गोपाल राय ने कहा कि आज दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने वाला कोई नेता न तो भाजपा के पास है और न ही कांग्रेस के पास है। कांग्रेस तो पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और भाजपा के नेता कुर्सी के चक्कर में आपस में ही मुकाबला करने में लगे हुए हैं। भाजपा के नेता केवल अपने हित के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि एकमात्र अरविंद केजरीवाल ऐसा व्यक्ति है जो जनता के हित के लिए लड़ रहा है।

कार्यक्रम के दौरान रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से नियुक्त किए गए 28 मंडल प्रभारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।

दिल्ली सरकार ने पिछले 5 साल में दिल्ली में जो जन हित के काम किए हैं, दिल्ली की जनता उससे बेहद खुश नजर आई। कार्यक्रम के दौरान बहुत सारे लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। न केवल आमजनों ने बल्कि देश में कानून के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों में मुख्यतः दिल्ली हाई कोर्ट के वकील निशांत दीवान, रोहिणी कोर्ट के वकील सत्य प्रकाश, रोहिणी कोर्ट की एक और वकील आशा ज्योति आर्य तथा समाजसेवी अजय कपूर जी शामिल हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

2 Comments

Leave a Comment