Scrollup

दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए जलमंत्री आतिशी का पानी सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों के साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंच कर उनका समर्थन किया। चार दिन से बिना खाए सत्याग्रह कर रहीं जलमंत्री के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने के बाद भी वो पूरे साहस के साथ दिल्ली के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से कहा कि मेरा स्वास्थ्य चाहे कितना भी ख़राब हो जाए या मेरे शरीर को कितना भी कष्ट हो, मैं दिल्लीवालों को उनके हक़ का पानी दिलाकर रहूंगी। जब तक हरियाणा की भाजपा सरकार 28 लाख दिल्लीवालों के हक का पानी नहीं देती है, तब तक यह सत्याग्रह जारी रहेगा।

बता दें कि जलमंत्री आतिशी 21 जून से दिल्ली की जनता को उसके हक का पानी दिलाने के लिए जंगपुरा के भोगल में अनिश्चितकालीन पानी सत्याग्रह कर रही हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, विधायक सहीराम पहलवान, गुलाब सिंह, विशेष रवि, प्रवीण देशमुख, प्रकाश जारवाल, अजय दत्त, नरेश यादव, राम सिंह नेताजी, जिला प्रभारी धर्मवीर अवाना व संजय पटोला, पार्षद मंजू, राजू निर्मल, हेमा, महेंद्र चौधरी, राकेश लोहिया, उमेश फोगाट, अरूण नावरिया, पिंकी नरेश त्यागी, ममता, पवन प्रताप, काजल, जितेंद्र समेत बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग अनशन स्थल पर पहुंच कर जलमंत्री का हौसला बढ़ाया।

हरियाणा से पर्याप्त पानी न मिलने से 28 लाख दिल्लीवाले बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं- आतिशी

जंगपुरा के भोगल में ‘पानी सत्याग्रह’ कर रहीं जलमंत्री आतिशी ने सोमवार को दिल्लीवालों से कहा कि आज मेरे अनिश्चितकालीन अनशन का चौथा दिन है। मैं इसलिए अनशन पर बैठी हूं, क्योंकि दिल्ली में पानी की बहुत कमी है। पिछले 3 हफ़्ते से हरियाणा ने दिल्ली को 100 एमजीडी (46 करोड़ लीटर) पानी देना कम कर दिया है। यह 46 करोड़ लीटर पानी एक दिन में 28 लाख लोगों के काम आता है। हरियाणा से पर्याप्त पानी न मिलने से 28 लाख दिल्लीवाले बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है। मेरा ये अनिश्चितकालीन अनशन तबतक जारी रहेगा, जबतक हरियाणा सरकार इन 28 लाख दिल्लीवालों के हक का पानी नहीं छोड़ती है। उन्होंने कहा कि रविवार को डॉक्टरों ने मेरे स्वास्थ्य की जांच कर बताया कि मेरा ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल और वजन कम हो रहा है, जबकि कीटोन का स्तर काफ़ी बढ़ गया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि कीटोन लेवल का इतना बढ़ना ख़तरनाक है और इससे शरीर पर लंबे समय तक बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य को ख़राब कर सकता है। मेरा स्वास्थ्य चाहे कितना भी ख़राब हो, मेरे शरीर को चाहे कितना भी कष्ट हो, लेकिन अनशन करने का मेरा संकल्प दृढ़ है और जबतक 28 लाख दिल्लीवालों को पानी नहीं मिलता है, तबतक मेरा अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।

दिल्ली की सातों सीटें जीतते ही भाजपा को अहंकार आ गया और उसने हरियाणा से दिल्लीवालों का पानी रूकवा दिया- गोपाल राय

“आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें जिताई। सातों सीटें जीतते ही भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। दिल्ली से पास अपना पानी नहीं है। हिमाचल प्रदेश से हरियाणा होते हुए दिल्ली को पानी मिलता है। लेकिन चुनाव जीतते ही भाजपा ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर दिल्ली का पानी रुकवा दिया। ताकि दिल्ली में पानी का संकट पैदा हो जाए और दिल्लीवाले अरविंद केजरीवाल को गालियां देने लगे। भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है। भाजपा के सांसद दिल्लीवालों को गुमराह करना बंद करें और हरियाणा से दिल्ली के हक का 100 एमजीडी पानी दिलवाएं। दिल्ली के लोगों की प्यास बुझाओगे तो जनता तुम्हें भी आशीर्वाद देगी। अगर षड़यंत्र करके लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसाओगे तो ये पाप का घड़ा भर रहा है और एक न एक दिन फूटेगा।

हम किसी से भीख नहीं मांग रहे, बल्कि दिल्लीवालों का अधिकार मांग रहे हैं- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि जब से दिल्लीवालों ने अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत देकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई, तबसे भाजपा दिल्लीवालों के खिलाफ साजिश कर रही है। पहले इन्होंने सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया और फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। भाजपा को लगा कि दिल्ली के काम रुक जाएंगे और दिल्लीवाले परेशान हो जाएंगे। लेकिन दिल्ली के विधायकों और दिल्लीवालों ने मिलकर दिल्ली काम जारी रखा। जब किसी तरह से इनकी दाल नहीं गली तो भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार से दिल्ली का पानी रुकवा दिया। आतिशी की यह लड़ाई दिल्ली के लोगों की हक की लड़ाई है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मे जगह-जगह पाइप लाइन बिछाकर दिल्ली के घर-घर पानी पहुंचाया है। हम किसी से भीख नहीं, अपना अधिकार मांग रहे हैं।

सभी विधायक आतिशी के संघर्ष में साथ हैं, जरूरत पड़ी तो हम भी अनशन करेंगे- सहीराम पहलवान

विधायक सहीराम पहलवान ने कहा कि दिल्ली में जल संकट के समय भाजपा के लोग मटका फोड़ आंदोलन करने के बजाय आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर काम करते और हरियाणा सरकार से बात करते तो पानी की समस्या का समाधान हो जाता। लेकिन भाजपा के आंदोलन ने यह जल संकट और बढ़ा दिया है। ये लोग कई-कई घंटों तक दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर प्रदर्शन करते हैं, इससे डर कर अधिकारी काम करना बंद कर देते हैं और सब कुछ ठप्प हो जाता है। दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में पानी टैंकर की सप्लाई होती है, लेकिन जितने घंटे ये लोग धरना प्रदर्शन करते हैं, उतनी देर तक एक भी टैंकर की सप्लाई नहीं हो पाती है। भाजपा को नहीं भूलना चाहिए कि दिल्ली की जनता ने उनके सातों सांसदों को जिताया है। हम आतिशी के इस संघर्ष में साथ हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम सभी विधायक भी अनशन करने के लिए तैयार हैं।

हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली का पानी रोक कर दिल्लीवालों के दुश्मनी साध रही हैं- गुलाब यादव

विधायक गुलाब सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों का पानी रोक दिया है। भाजपाई दिल्ली के लोगों से प्यासा रखकर दुश्मनी साध रहे हैं। दिल्ली में एक तिहाई लोग हरियाणा के रहते हैं, जो हरियाणा सरकार की करतूत को देख रहे हैं। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अपने नागरिकों के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं। मैंने कभी नहीं सुना है कि कोई जलमंत्री अपने राज्य के लोगों के लिए भूखा-प्यासा मर रहा है। जलमंत्री की इस लड़ाई में पूरी दिल्ली और तमाम संगठन साथ खड़े हैं। दिल्ली की हर विधानसभा में पानी का संकट है। जिन लोगों को पानी की दिक्कत है, वो सभी लोगों का आशीर्वाद जलमंत्री के साथ है।

‘‘आप’’ के सभी विधायक जलमंत्री आतिशी के साथ खड़े हैं- नरेश यादव

मेहरौली से विधायक नरेश यादव ने कहा कि जलमंत्री आतिशी दिल्लीवालों के लिए पानी की लड़ाई लड़ रही हैं, पूरी दिल्ली साथ है। हरियाणा दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रहा है, लेकिन उसे जल्द ही पानी सत्याग्रह के आगे झुकना पड़ेगा और दिल्ली को पानी मिलेगा। दिल्ली में अपना पानी नहीं है। हरियाणा, हिमाचल से पानी आता है। दिल्ली को अपने हक का पानी मिलना चाहिए। आम आदमी पार्टी के सभी विधायक जलमंत्री के साथ खड़े हैं। मेहरौली में भी पानी का गंभीर संकट है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली को अपने हक का पूरा पानी मिलेगा।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दिल्लीवालों के हिस्से का पानी रोका है- विशेष रवि

करोल बाग से विधायक और “आप” दिल्ली प्रदेश के एससी-एसटी विंग के अध्यक्ष विशेष रवि ने कहा कि दिल्ली में इस समय जगह-जगह पानी की समस्या हो रही है। जल मंत्री आतिशी ने दिल्लीवालों को इस समस्या से निकालने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन यह समस्या दिल्ली के अंदर से पैदा नहीं हुई है, बल्कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दिल्लीवालों के हिस्से का पानी रोक दिया है। पिछले 30 सालों से दिल्ली को 1005 एमजीडी पानी मिलता आ रहा है, लेकिन इतने सालों में तीन गुना जनसंख्या होने के बाद भी दिल्लीवालों को कभी पानी की दिक्कत नहीं हुई। यह जल मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड की काबिलियत का सबसे बड़ा उदाहरण है। दिल्लीवालों को उनका हक दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी द्वारा उठाया गया कदम हम सबके लिए मिसाल है।

हमें उम्मीद है हरियाणा सरकार जल्द जागेगी और दिल्ली के हक का पानी देगी- प्रकाश जारवाल

देवली से विधायक प्रकाश जारवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 एमजीडी पानी कम कर दिया है, इससे 28 लाख लोग परेशान हैं। पिछले 100 सालों में इस बार सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी है। फिर भी हरियाणा सरकार ने दिल्ली का पानी रोक दिया। दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। हिमाचल सरकार अतिरिक्त पानी देने के लिए तैयार था, लेकिन हरियाणा ने नहीं आने दिया। देवली के संगम विहार के लोग पानी को लेकर बेहद परेशान हैं। पूरी दिल्ली पानी को लेकर त्रस्त है। जलमंत्री आतिशी दिल्ली की झांसी की रानी हैं। उन्होंने दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए अनशन करने का निर्णय लिया। हमें उम्मीद है कि केंद्र और हरियाणा सरकार जल्द जागेगी और दिल्लीवालों को उनके हक का पानी देगी।

जलमंत्री आतिशी दिल्लीवालांे को उनके हक का पानी दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं- अजय दत्त

अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त ने कहा कि देश की तानाशाह सरकार लोगों के बीच भेदभाव फैलाती है और अब ये लोग दिल्ली को प्यासा मारने का काम कर रहे हैं। पानी और हवा किसी जायदाद नहीं है। भाजपा ने एक गंदी राजनीति के तहत अपनी हरियाणा सरकार से पानी रूकवा कर दिल्लीवालों को परेशान और आम आदमी पार्टी को विफल करने के लिए दिल्ली में जल संकट पैदा किया है। जलमंत्री आतिशी एक महीने से दिल्लीवालों को पानी दिलाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार से बात की, प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हरियाणा सरकार से पानी दिलाने की गुहार लगाई। लेकिन पानी का समाधान नहीं हुआ, तब जलबमंत्री ने अनशन शुरू करने का फैसला लिया। जलमंत्री आतिशी जान दांव पर लगाकर दिल्लीवालांे को उनका पानी दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं।

भाजपा ने ‘‘आप’’ की छवि खराब करने के लिए जानबूझ कर पानी रूकवाया है, लेकिन दिल्लीवाले देख रहे हैं, उसे कभी माफ नहीं करेंगे- राम सिंह

पूर्व विधायक राम सिंह नेता ने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर साजिश के तहत दिल्ली का पानी रुकवाया है, उन्हें गलतफहमी है कि इससे जनता में आम आदमी पार्टी की छवि खराब होगी। दिल्ली की जनता सब देख रही है वो उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। पहले इन्होंने दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को झूठे केस में जेल में डाला ताकि दिल्ली की सत्ता हासिल कर सकें। दिल्ली के लोगों को फैसला करना होगा कि आप लोगों ने जिन्हें वोट देकर सांसद बनाया वो लोग आपके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। ये दिल्ली का पानी रोक कर दिल्लीवालों का गला घोंटना चाहते हैं। इससे पहले दिल्ली में कभी पानी की दिक्कत नहीं आई। भाजपा पहले खुद दिल्लीवालों का पानी रुकवा रही है और बाद में प्रदर्शन कर रही है। दिल्लीवाले जल मंत्री आतिशी के इस संघर्ष को कभी नहीं भूलेंगे।

दिल्ली ने भाजपा को सातों सीटें दे दी और वो दिल्लीवालों को प्यासा मारना चाहती है- अंजली राय

आरडब्ल्यूए विंग की अध्यक्ष अंजली राय ने कहा कि हम सब जलमंत्री आतिशी के साथ मजबूती से खड़े हैं। भाजपा दिल्लीवीलों को प्यासा मारना चाहती है, जबकि दिल्लीवालों ने भाजपा को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें दी है। भाजपा के सांसद लोकसभा में दिल्लीवालों की आवाज उठाने और हरियाणा सरकार से पानी मांगने के बजाय मटके फोड़ रहे हैं और दिल्ली जल बोर्ड पर कुप्रबंधन का आरोप लगा रही है। दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में पहले जगह-जगह पाइप लाइनें टूटी रहती थी और काफी पानी बर्बाद होता था। केजरीवाल सरकार ने नई पाइप लाइनें बिछाई और पानी की बर्बादी को रोका। जब दिल्ली को पानी ही नहीं मिलेगा तो जल संकट की समस्या का समाधान कैसे होगा? इसलिए अब हमें घर-घर जाकर दिल्ली के लोगों को भाजपा की साजिश के बारे में बताना होगा।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia