Scrollup

गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को तिरंगा उत्सव का आयोजन कर देश के शहीदों को याद किया। दिल्ली सरकार के स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ द्वारा बाबरपुर बस टर्मिनल के पास यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोपाल राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम हर साल तिरंगा उत्सव का आयोजन कर अपने देश के शहीदों को सलामी देते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया। इस दौरान सांस्कृतिक और नाट्य कार्यक्रमों के जरिए लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने का प्रयास करते हैं। साथ ही, यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि हमें अपने परिवार के साथ-साथ देश के लिए भी जीना है।

तिरंगा उत्सव कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरा देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मना रहा है। बाबरपुर विधानसभा के इस बस टर्मिनल में हम लोग हर साल ईद मिलन और दीपावली मिलन और 26 जनवरी को तिरंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। 26 जनवरी को आयोजित होने वाले इस तिरंगा उत्सव कार्यक्रम में सभी धर्म और सभी समाज के लोग एक साथ मिलकर तिरंगे का सम्मान करते हैं और उन शहीदों को सलामी देते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया और इस देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज 75 साल बाद शायद हम वो महसूस नहीं कर पाते हैं कि हमारा देश जब गुलाम था, उस समय कैसे इस देश के सभी लोगों ने मिलकर आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया होगा। कैसे हिंदू-मुस्लिम महिलाओं, पुरुषों, आदिवासी, दलितों और देश के हर कोने-कोने और हर भाषा के लोगों ने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी। हम तिरंगा उत्सव आयोजित कर उन शहीदों को याद करते हैं।

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस तिरंगा उत्सव के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश करते हैं कि हमें अपने और परिवार के साथ-साथ इस देश के लिए भी जीना है। इस उत्सव में हम सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाट्य-नाटिका के माध्यम से उन शहीदों को हम याद करते हैं और लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा जगाने का प्रयास करते हैं। इस बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा उत्सव में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत किया है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।