Scrollup

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
  • अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली में किये गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ा : जगदीश यादव

11 जनवरी 2020

नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी की नीतियों और पांच साल के दौरान अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से दिल्ली में किये गए ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव समेत अन्य नेताओं को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेताओ ने पार्टी की नीतियों और पांच साल में किये गए कार्यों को न सिर्फ दिल्ली के लिए ऐतिहासिक बताया, बल्कि पूरे देश के लिए एक नजीर भी बताया।
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जगदीश यादव दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली ओबीसी कमीशन के पूर्व चेयरमैन और दिल्ली यादव महासभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस मेनिफेस्टो कमिटी और चुनाव समिति के सदस्य थे। जगदीश यादव के साथ ही कॉंग्रेस को छोड़कर विजय विहार ब्लाक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विकास यादव, भाजपा के शास्त्री नगर से 12 साल तक मंडल महामंत्री रह चुके और जन सम्पर्क प्रकोष्ठ को-आर्डिनेटर रहे बंसी डोगरा और कांग्रेस युवा कार्यकर्ता सुमित सिक्का ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। सभी नेता लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता थे। आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जगदीश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से सभी खासे प्रभावित हैं। वे बिना किसी शर्त के दिल्ली के विकास में योगदान देने के लिए आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीबों और आम आदमी के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोच दिल्ली के साथ ही देश हित के लिए काफी सार्थक है। जितनी भी पार्टियां हैं, उनमे आम आदमी पार्टी की सबसे अच्छी व बेदाग छवि है। दिल्ली का विकास और दिल्ली के नागरिकों को उनका अधिकार दिलाने का काम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। उनके काम करने के तरीके से प्रेरित होकर ही वे बिना शर्त कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दूसरी पार्टी के तमाम बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे आम आदमी पार्टी का विस्तार हो रहा है। साथ ही इससे यह भी साबित होता है कि आज पूरी दिल्ली आम आदमी पार्टी के साथ है।

Former Youth Congress President Jagdish Yadav and his team join Aam Aadmi Party

I have gained inspiration from Mr. Kejriwal and his commitment towards the welfare of people: Jagdish Yadav
Former Block Congress president and Youth Congress worker also join AAP

New Delhi: AAP National Convener and Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal welcomed former Youth Congress President and former OBC Commission Chairman Jagdish Yadav to Aam Aadmi Party today. The former Congress MLA said he has joined AAP after being inspired by Mr. Kejriwal and his commitment towards the welfare of the people.

Jagdish Yadav said, “Kejriwal Ji is committed to the welfare of the people of Delhi. He and his party has worked for the rights of the people. This could only have been achieved by Kejriwal Ji. AAP is the most progressive and upright political party in India. I am joining AAP after being inspired by Mr. Kejriwal and his commitment towards the welfare of the people.”

Jagdish Yadav has been the former president of Delhi Yadav Mahasabha, former president of the Delhi Youth Congress, former chairman of the OBC Commission in Delhi. He fought the 2015 assembly elections from the Rithala constituency from Congress. He is currently a member of the Manifesto Committee and Election Committee and a PCC elected delegate from Delhi University.

Several other members of his team have also joined AAP, including Vikas Yadav, elected block president of block Congress committee from Vijay Vihar, Bansi Dogra who is the former BJP Delhi Pradesh Jan Sampark Prakoshth Co Convener and Shastri Nagar Mandal Mahamantri since 12 years and Youth Congress worker Sumit Sikka.

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

Leave a Comment