Scrollup

दिल्ली सचिवालय में विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडियों के विकास को लेकर दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी) और एपीएमसी के अधिकारियो के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडियों के विकास को लेकर बोर्ड ने कुल 544.80 लाख करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी।

बोर्ड द्वारा पास किए गए बजट को लेकर विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि इस बजट में लगभग 225.96 करोड़ रुपये एपीएमसी आज़ादपुर, 20.07 करोड़ रुपये फल/सब्जी मार्केट गाज़ीपुर, 21.27 करोड़ रुपये एफपी एंड ईएमसी गाज़ीपुर, 8.63 करोड़ रुपये फूल मंडी गाज़ीपुर, 21.77 करोड़ रुपये एपीएमसी केशोपुर, 31.36 करोड़ रुपये एपीएमसी नरेला, 5.36 करोड़ रुपये एपीएमसी नजफगढ़ और 210.40 करोड़ रुपये डीएएमबी के लिए आवंटित किए गए।

70 करोड़ की लागत से मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का होगा नवीनीकरण

विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण के साथ फल-सब्जी मंडी व पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर के विकास और गाजीपुर फूल मंडी के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इस वर्ष 70 करोड़ रुपये की लागत के साथ मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर के नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

40 करोड़ 75 लाख की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास

विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि 40 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का विकास किया जाएगा। दिल्ली सरकार मंडियों के विकास, विस्तार और बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सभी फैसले दिल्ली के किसानों की भलाई और मंडियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।