Scrollup

जलमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस-कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा कि, दिल्ली में अप्रत्याशित गर्मी और पानी की कमी से लोग परेशान, है। ऐसे समय में भाजपा गंदी राजनीति न करे। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि, गर्मी से दिल्ली में आपातकाल की परिस्थित है, गंभीर हीटवेव से तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज़्यादा है, लोग परेशान है; ऐसे में क्या ये गंदी राजनीति करने का समय है?

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली के दोनों पड़ोसी राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा गंदी राजनीति करने के बजाय इन दोनों राज्यों से दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने की अपील करें। भाजपा हरियाणा और उत्तर-प्रदेश की सरकारों से अपील करे कि जबतक हीटवेव चलने वाली है और मानसून नहीं आ जाता, तबतक दिल्ली को अतिरिक्त पानी मुहैया करवाए।

उन्होंने कहा कि, ये समय घटिया राजनीति करने का नहीं बल्कि देश की राजधानी में लोगों को राहत मिले उसके लिए काम करने का है।

आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में इस समय अप्रत्याशित गर्मी है, इस कारण पानी की कमी भी हो रही है और दिल्ली के लोग परेशान है। ऐसे समय में जब दिल्ली के लोग परेशान है, तब भी भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। और भाजपा ने आज अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।

आतिशी ने कहा कि, मैं भाजपा से ये पूछना चाहती हूँ कि जब दिल्ली में आपातकाल जैसी परिस्थित है, गंभीर हीटवेव है, तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से भी ज़्यादा है, लोग परेशान है; ऐसे में क्या ये गंदी राजनीति करने का समय है?

उन्होंने कहा कि, “दिल्ली के बग़ल में हरियाणा और उत्तर-प्रदेश है। इन दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। ऐसे में मैं भाजपा से अपील करूँगी कि ये समय साथ आने का है, ये समय भाजपा को अपने शासित उत्तर-प्रदेश, अपने शासित हरियाणा की राज्य सरकारों से अपील करने का है। अगर भाजपा अपने इन दोनों राज्य सरकारों से अपील करेगी तो ये दोनों ज़रूर कुछ पानी दिल्ली को देंगे।

आतिशी ने कहा कि, दिल्लीवाले परेशान है, आपातकाल की स्थिति में है, हीटवेव से जूझ रहे है। ऐसे में अगर भाजपा दिल्लीवालों का साथ देना चाहती है, मिलजुलकर काम करना चाहती है, ये चाहते है कि दिल्लीवालों को ज़िंदगी में कुछ सुधार हो तो अपनी हरियाणा और उत्तर-प्रदेश की सरकार को कहे की मात्र एक महीने के लिए जबतक ये हीटवेव चलने वाली है और मानसून नहीं आ जाता, तबतक दिल्ली को कुछ अतिरिक्त पानी ज़रूर मुहैया करवाए।

उन्होंने कहा कि, दिल्ली देश की राजधानी है और देशभर से लोग यहाँ काम की तलाश में, बेहतर सुविधाओं के लिए, बच्चों को पढ़ाने के लिए, अच्छे इलाज के लिए आते है। इसलिए हम सभी की ये ज़िम्मेदारी बनती है कि देश की राजधानी में अगर लोग परेशान है तो गंदी और घटिया राजनीति न की जाए बल्कि कुछ ऐसा किया जाये कि दिल्लीवालों को इस मुश्किल परिस्थिति में कुछ राहत मिले।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia