Scrollup

नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2024

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के संगम विहार इलाक़े में आम आदमी पार्टी ने किया ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा का आयोजन किया। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सहीराम पहलवान के नेतृत्व में यह सभा आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्र की जनता ने देश से तानाशाह सरकार को हटाने की शपथ ली। पूरी दिल्ली में होने वाली 200 संकल्प सभाओं के क्रम में बुधवार को यह दूसरी सभा थी। इस दौरान लोगों ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों को मिल रही मुफ्त सेवाओं को रोकने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है। यह न केवल मुख्यमंत्री का अपमान है, बल्कि दिल्ली की जनता का भी अपमान है। वहीं, प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने कहा कि भाजपा के अत्याचार और तानाशाही का जवाब देने का यही सही समय है। इस बार भाजपा को दिल्ली की जनता जेल का जवाब वोट से देगी।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने संगम विहार इलाक़े में ‘जेल का जवाब वोट से’ संकल्प सभा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग जानते हैं कि केजरीवाल बाहर रहे तो इंडिया गठबंधन दिल्ली की सातों सीटें पर जीत जाएगा और भारतीय जनता पार्टी की ज़मानत जब्त हो जाएगी। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी की तानाशाह केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या और संवैधानिक ढांचे पर हमला कर जनता द्वारा चुने हुए एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जेल में डालने का काम किया है। प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने लोगों से आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी के अत्याचार और तानाशाही का जवाब देने का यह सही समय है। भाजपा के पास सत्ता का अहंकार है तो हमारे पास वोट का अधिकार है। हम सभी इस बार मिलकर जेल का जवाब वोट से देंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के बाद से लगातार जनता के मन में केंद्र सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। जनता का मानना है कि जिस केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली, मुफ़्त पानी, अच्छे स्कूल-अस्पताल, महिलाओं को बस में मुफ़्त सफर, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा की सुविधाएं दी, भाजपा ने उन्हें ही जेल में डाल दिया, ताकि ये सुविधाएं जनता को न मिले। भारतीय जनता पार्टी ने न केवल मुख्यमंत्री का अपमान किया है, बलिक दिल्ली की जनता का भी अपमान किया है। ऐसे में जनता ने इस बार लोकसभा चुनाव में परिवर्तन करने का मन बना लिया है।

रामनवमी के दिन आयोजित हुई इस संकल्प सभा के दौरान प्रत्याशी सहीराम पहलवान ने जनता से अपील की कि दिल्ली और पंजाब में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने वाले केजरीवाल को जेल भेजने का बदला लेने के लिए झाड़ू का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को बता दें कि जनता यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को क़रीब एक महीने का समय हो चुका है। भाजपा की केंद्र सरकार ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया और केंद्र सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए केजरीवाल को जेल में डाल दिया। इसके बाद से आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा रही है। ‘‘आप’’ ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन चलाकर इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने वोट से जवाब देने के लिए लोगों से अपील कर रही है

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia