Scrollup

डेंगू के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अभियान में शामिल हुए उप-राज्यपाल

उप- राज्यपाल ने पुलिस आयुक्त और डीडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे अपने विभागों की ‘अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें

नई दिल्ली। माननीय उप- राज्यपाल, अनिल बैजल ने रविवार को अपने आधिकारिक निवास, राज निवास का निरीक्षण किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिसर के किसी भी हिस्से में साफ पानी जमा न हो। उप-राज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घर का निरीक्षण करते हुए अपनी तस्वीरों को साझा किया।

उप-राज्यपाल के ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया “ स्वच्छ जमा पानी के उन सभी संभावित स्रोत की जांच के लिए निवास पर निरीक्षण किया गया, जिससे एडीज मच्छरों का प्रजनन हो सकता है जो जल-जनित बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया आदि का कारण बनते हैं। जल- जनित रोगों की रोकथाम के लिए अपने घरों और आसपास की जाँच करें। डेंगू मुक्त दिल्ली हमारा लक्ष्य है। ”

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 हफ़्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान में भागीदारी का अनुरोध करने के लिए उप-राज्यपाल से उनके घर पर मुलाकात की थी। उप-राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर विनम्रतापूर्वक सहमति व्यक्त की थी।

इस संदर्भ में उप-राज्यपाल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष और दिल्ली पुलिस आयुक्त को अपने संबंधित विभागों को डेंगू से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में शामिल होने के लिए निर्देश जारी करने का भी निर्देश दिया है। उप-राज्यपाल ने 4 सितंबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर बताया था कि उन्होंने दोनों विभागों से कार्यक्रम में ‘अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने’ को कहा है।

दिल्ली पुलिस के पास जून 2019 तक 80,000 से अधिक कर्मचारी हैं और डीडीए के पास 11,000 से अधिक हैं। दोनों विभाग मिलकर शहर भर में कई बड़े कार्यालय चलाते हैं। इन दोनों एजेंसियों के मुख्यमंत्री की पहल में शामिल होने के साथ, यह डेंगू को हराने की लड़ाई के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
उप-राज्यपाल के अलावा, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने भी शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय में अपने कार्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने दिल्ली सचिवालय में 5 वीं मंजिल पर अपने कार्यालय में प्लांटर्स और फूलों के बर्तनों का निरीक्षण किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें कोई साफ पानी इकट्ठा तो नहीं है। मुख्य सचिव के संबोधन के बाद दिल्ली सचिवालय के सभी अधिकारियों और शहर भर में सरकार के अन्य कार्यालयों में भी सुबह 11 बजे निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे रविवार को अपने घरों का निरीक्षण करने के अलावा शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने कार्यालयों का निरीक्षण करें। मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने सरकार के सभी अधिकारियों को संबोधित किया और कहा, “दिल्ली ने पहले ही जल- जनित बीमारियों के खिलाफ अभियान के सकारात्मक परिणाम देखे हैं। मैंने सभी अधिकारियों से अपील की है कि वे रविवार को न केवल अपने घरों में बल्कि शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी कार्यालयों में इस अभियान में शामिल हों। यह अपील दिल्ली सरकार, उसके सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थानों तक सीमित नहीं है। मैं केंद्र सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और यहां तक ​​कि निजी क्षेत्र से भी इस पहल में शामिल होने की अपील करना चाहूंगा।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को याद दिलाया कि निर्देशों का न केवल दिल्ली सरकार के कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों द्वारा, बल्कि स्थानीय / स्वायत्त निकायों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों द्वारा भी पालन किया जाना चाहिए।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

Leave a Comment