Scrollup

हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा दिल्ली के लिए यमुना में कम पानी छोड़े जाने के कारण वजीराबाद में जल स्तर 6.20 फीट नीचे गिर गया है और इसी कारण दिल्ली में जल संकट की स्थिति पैदा हुई है। दिल्ली सरकार ने आंकड़ें जारी कर भाजपा और उसकी हरियाणा सरकार की पोल खोलते हुए कहा है कि 17 जून 2023 को वजीराबाद का जल स्तर 974.50 फीट था, लेकिन 17 जून 2024 को यह मात्र 668.30 फीट पाया गया। इसी तरह एक जून 2023 को वजीराबाद का जल स्तर 674.40 फीट था, जबकि एक जून 2024 को यहां जल स्तर 670.90 फीट पाया गया। दिल्ली में जल संकट के बीच जलमंत्री आतिशी ने सोमवार को वज़ीराबाद बैराज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा से कम पानी आने के कारण मुनक नहर में भी पिछले साल के मुकाबले जून में कम पानी का लेवल रहा। इस कारण वाटर टीटमेंट प्लांट को परेशानी हुई। हरियाणा से पर्याप्त मात्रा में यमुना में पानी न छोड़ने से वज़ीराबाद बैराज स्थित तालाब सूखने की कगार पर पहुँच चुका है। हालत ये है कि, तालाब में जगह-जगह सूखे रेतीले टीले दिखने लगे है।

बता दे कि, वज़ीराबाद बैराज से वज़ीराबाद, चन्द्रवाल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को कच्चा पानी मिलता है लेकिन पानी की कमी से इन तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। सिर्फ़ वज़ीराबाद डब्ल्यूटीपी में ही उत्पादन 48 एमजीडी तक घटा है।

जलमंत्री आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, दिल्ली के वाटरक ट्रीटमेंट प्लांटों में सामान्य समय में 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन होता है लेकिन कच्चे पानी की कमी से ये गिरकर 917 एमजीडी पर पहुँच गया है। एक ओर हरियाणा यमुना में कम पानी छोड़ रहा है तो दूसरी तरफ़ मुनक नहर से भी पर्याप्त मात्रा में दिल्ली को नहीं मिल रहा पानी, इससे जलसंकट की स्थिति गहराती जा रही है।

उन्होंने कहा कि, सामान्य समय में वज़ीराबाद बैराज पर जलस्तर 674.5 फीट होना चाहिए लेकिन वर्तमान में ये गिरकर 668 फीट पर पहुँच गया है। मुनक नहर से भी 1050 क्यूसेक के बजाय 905 क्यूसेक पानी मिल रहा है। ऐसे में जब पानी के स्रोतों से ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों को कच्चा पानी नहीं मिलेगा तो उत्पादन कम होगा और लोगों तक कम सप्लाई पहुँचेगी और लोग परेशान होंगे।

जलमंत्री आतिशी ने कहा कि, सामान्य समय में दिल्ली में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रतिदिन 1005 एमजीडी पानी का उत्पादन करते है लेकिन अभी पर्याप्त पानी न मिलने से उत्पादन 917 एमजीडीw पर पहुँच चुका है। यानी दिल्ली में कल 88 एमजीडी कम पानी का उत्पादन हुआ है।

जलमंत्री आतिशी की हरियाणा से अपील करते हुए कहा कि, इस भीषण गर्मी में पानी की कमी से दिल्ली ले लोग बहुत परेशान है,ऐसे में हरियाणा सरकार यमुना में पर्याप्त पानी छोड़े। उन्होंने कहा कि, हरियाणा द्वारा जबतक यमुना में पानी नहीं छोड़ा जाएगा आखतबतक दिल्ली में पानी की कमी लगातार बनी रहेगी और लोग परेशान होंगे।

उन्होंने कहा कि, वज़ीराबाद बैराज स्थित तालाब में यमुना से पानी आता है और यहाँ से पानी वज़ीराबाद, चन्द्रवाल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी जाता है। उन्होंने कहा कि, यहाँ यमुना से न के बराबर पानी आ रहा है। इस कारण वज़ीराबाद तालाब में स्थिति ऐसी हो गई है कि, इसमें सूखे रेतीले हिस्सेक दिखने लगे है। और पानी की कमी से वज़ीराबाद, चन्द्रवाल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के उत्पादन पर असर पड़ा है। सिर्फ़ वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ही उत्पादन 48 एमजीडी तक कम हुआ है। पानी की कमी से वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कई फ़िल्टर बंद पड़े है।

जलमंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में पानी का उत्पादन यमुना के पानी से होता है। इसका एक हिस्सा वज़ीराबाद बैराज पर आता है और दूसरा हिस्सा मुनक नहर के ज़रिए बवाना कांटैक्ट पॉइंट पर आता है। इस भीषण गर्मी में एक तरफ़ तो मुनक नहर से कम पानी आ रहा है तो दूसरी तरफ़ वज़ीराबाद बैराज पर बिलकुल भी पानी नहीं आ रहा है। इस कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को कम पानी मिल पा रहा है और पानी का उत्पादन और सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में जबतक हरियाणा पर्याप्त पानी नहीं छोड़ेगा तबतक दिल्लीवालों को राहत नहीं मिलेगी।
आखउन्होंने कहा कि, हम हरियाणा से अपील करते है कि, इस भीषण गर्मी में पानी की कमी से दिल्ली के लोग बहुत परेशान है, ऐसे में वो यमुना में पानी छोड़े। क्योंकि हरियाणा द्वारा जबतक यमुना में पानी नहीं छोड़ा जाएगा तबतक दिल्ली में पानी की कमी लगातार बनी रहेगी।

हथिनीकुंड बैराज पर नहीं लगे फ्लो मीटर, पानी की पैमाइश ना होना बना हरियाणा की मनमानी का कारण

जल मंत्री आतिशी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज हरियाणा के आअन्तर्गत आता है। और वहीं से यमुना में पानी छोड़ा जाता है। लेकिन वहां अभी तक फ्लो मीटर नहीं लगे है, इससे हरियाणा कितना पानी दिल्ली के लिए छोड़ रहा, इसकी पैमाइश नहीं हो पाती। ऐसे में हरियाणा द्वारा ये दावा करना ग़लत है कि वो दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी भेज रहा है, क्योंकि फ्लो मीटर न लगे होने के कारण हरियाणा के पास इसका कोई वास्तविक आँकड़ा नहीं है।

वजीराबाद तालाब के जल स्तर की तुलनात्मक स्थिति (आंकड़े फीट में)

दिनांक 2021 2022 2023 2024
01 जून 674.50 669.90 674.40 670.90
10 जून 674.20 667.70 674.50 669.40
11 जून 673.80 666.90आख 674.50 669.30
12 जून 672.90 668.00 674.50 669.30
13 जून 672.20 668.80 674.50 668.90
14 जून 671.40 667.30 674.50 668.60
15 जून 670.80 667.40 674.50 668.50
16 जून 671.00 667.50 674.50 668.40 आ
17 जून 671.80 667.50 674.50 668.30 आ

मुनक नहर में जल स्तर की तुलनात्मक स्थिति (आंकड़े फीट में)

दिनांक 2021 2022 2023 2024
01 जून 1024.27 982.75 999.93 924
10 जून 934.63 993.9 991.38 925
11 जून 926.58 1023.59 1004.24 919
12 जून 938.72 1013.11 995.8 903
13 जून 937.65. 1026.98 1029.4 906

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia