Scrollup

जल मंत्री आतिशी द्वारा शुरू किए गए ‘पानी सत्याग्रह’ के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जिस दिन से भाजपा के सातों सांसद के जिताए हैं, उस दिन से पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवालों का पानी रुकवा दिया है। मोदी जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि दिल्लीवालों को पानी नहीं मिलना चाहिए। इसके बाद से इन्होंने तमाम साज़िशें करनी शुरू कर दी और हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के हक का पूरा पानी नहीं दे रही है। जबकि दिल्ली की जल मंत्री आतिशी हर रोज़ हरियाणा और एलजी से दिल्ली के हक के लिए लड़ रही हैं। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए लोग अपने घर के बाहर पानी रखते हैं, लेकिन भाजपाई इतने क्रूर हैं कि वो दिल्लीवालों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसा रहे हैं। इसलिए आतिशी दिल्ली के करोड़ों लोगों के हक के लिए ‘पानी सत्याग्रह’ पर बैठी हैं। लिहाजा दिल्लीवालों की ज़िम्मेदारी है कि हम मिलकर इस लड़ाई में उनका साथ दें।

जलमंत्री आतिशी द्वारा शुरू किए गए ‘पानी सत्याग्रह’ को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हमारे देश में मान्यता है कि पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं होता। इस भीषण गर्मी में हम छोटे-छोटे पक्षियों के लिए अपने घरों पर पानी रखते हैं। हमारे समाज की मान्यता है कि कोई भी जीव-जंतु प्यासा न रहे और इसके लिए जो भी संभव हो, करना चाहिए। लेकिन भाजपा के अंदर इतनी क्रूरता और निर्दयता है कि वो देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसा रहे हैं। देश में हर राज्य के लिए पानी की व्यवस्था बनाई गई है। नदियों के पानी का बंटवारा तय है कि किस राज्य को कितना पानी मिलेगा। यह बात किसी से छिपी नहीं है, बल्कि हर राज्य को मिलने वाले पानी की मात्रा पहले से तय है। इसी तरह दिल्ली का पानी हरियाणा से आता है और हरियाणा को यह पानी पंजाब से मिलता है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा सरकार को पीने का पानी दिया। इसलिए हरियाणा सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह आगे दिल्ली में पानी दे। दिल्ली में ज्यादा खेती नहीं होती है, यहां लोग पानी का इस्तेमाल पीने और अपने रोजमर्रा के कामों के लिए करते हैं। लेकिन पिछले कई महीनों से जल मंत्री आतिशी को केंद्र सरकार, एलजी भाजपा और हरियाणा की सरकार से अनुरोध करना पड़ रहा है कि वो दिल्ली के लोगों को उनके हक का पानी दे दें। दिल्ली के लोगों का क्या गुनाह है? हम आपसे ज्यादा पानी नहीं मांग रहे हैं, केवल अपने हिस्से का पानी मांग रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटों पर जिताया, लेकिन बदले में भाजपा और प्रधानमंत्री ने दिल्लीवालों का पानी बंद कर दिया। उन्होंने अपने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और पार्टी कार्यकर्ताओं को पाइपलाइन तोड़ने, जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ करने और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा का फरमान है कि दिल्ली के लोगों को पानी नहीं मिलना चाहिए। भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने साथियों के साथ दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। भाजपाई चाहते हैं कि जल बोर्ड के कर्मचारी काम न करें और दिल्ली के लोगों का पानी बंद हो जाए।

संजय सिंह ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार बनाई। इन 49 दिनों में उन्होंने शानदार काम किया, जिसके बाद जनता ने उन्हें 70 में से 67 सीटें दे दीं। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने भाजपा के सभी सात सांसद जिताए। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, बस यात्रा और मुफ्त तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं दीं। उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए दिन-रात काम किया। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा के सातों सांसदों को जिताया। 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना और 62 सीटें दीं। उन्होंने दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य की सारी सुविधाएं चालू रखीं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में कई शानदार सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने सातों सीटों पर फिर से भाजपा के सांसदों को जिताया।

संजय सिहं ने कहा कि दिल्ली की लोगों के लिए काम करने वाले मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मोदी ने फर्जी केस में जेल में डाल दिया। इनके पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक तानाशाह सरकार की ईडी देश की न्याय और कानून व्यवस्था को कूड़ेदान में डालकर निचली अदालत के लिखित फैसले के बिना ऊपरी अदालत में चली गई। लोअर कोर्ट द्वारा आदेश अपलोड करने से पहले ही ईडी जमानत पर स्टे लेने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई। देश के करोड़ों लोगों न्यायपालिका की तरफ देख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट न्याय करेगा। ट्रायल कोर्ट के फैसले से यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरफ निर्दाेष हैं। यह पूरा मामला फर्जी है।

संजय सिहं ने कहा कि एक तरफ दिल्ली की जल मंत्री दिल्ली के लोगों के पानी के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। हमारे मुखिया अरविंज केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं। मुझे भी 6 महीने जेल में रखा। अब यह दिल्ली के लोगों को पानी के लिए तरसा रहे हैं। आज उस पानी की लड़ाई के लिए आतिशी अनशन पर बैठी हैं। देश के कोने-कोने में बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को इस लड़ाई में हमारा साथ देना है। क्योंकि जब अधिकार नहीं मिलता, तो उसके लिए सड़क और संसद में आवाज उठानी पड़ती है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के 28 लाख लोगों के पीने के पानी के बराबर का 100 एमजीडी पानी रोक रखा है। वो इसे लगातार और कम करते जा रहे हैं। आज उन्होंने दिल्ली का 170 एमजीडी पानी नहीं रोक लिया। यह दिल्ली के लोगों की लड़ाई है और आपको इसमें अपनी बेटी आतिशी का साथ देना है। हमें हरियाणा सरकार से अपने हक का पानी लेना है। देश के प्रधानमंत्री मटन, मछली, मंगलसूत्र की बात करते हैं। लेकिन उनकी नाक के नीचे हरियाणा की भाजपा की डबल इंजन सरकार ने दिल्ली में 28 लाख लोगों के हक का पानी रोक लिया गया लेकिन उन्होंने एक शब्द नहीं कहा। दिल्ली के लोगों ने इनके सातों सांसद जिताए, लेकिन आज वो गायब हैं। हमारे विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने गए थे, लेकिन उनके पास दिल्ली की पानी की समस्या पर ध्यान देने का समय नहीं है। कोर्ट के आदेश के बाद हमें उम्मीद है कि सीएम अरविंद केजरीवाल भी इस लड़ाई में शामिल होंगे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia