Scrollup

चंद्रयान-3 को बुधवार शाम चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक उतरते ही पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और सभी देशवासियों को बधाई दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत चंद्रमा पर सफलता पूर्वक पहुंच चुका है और हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। आज भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि भगवान ने दुनिया में सबसे खूबसूरत देश भारत बनाया और सबसे बुद्धिमान इंसान भारत में पैदा किया। आज हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं।

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक उतरने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि आज हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है कि हमारा देश चांद पर पहुंच गया। अभी तक चांद पर केवल अमेरिका, रूस और चीन पहुुंचे थे। अब भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। चांद का साउथ पोल है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि माना जा रहा है कि साउथ पोल पर पानी और बर्फ मिल सकती है। साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। इससे पहले कोई भी देश साउथ पोल पर नहीं पहुंचा था। हमारे देश में बहुत प्रतिभा है। भगवान ने जब पृथ्वी बनाई थी, तब सबसे खूबसूरत और बढ़िया देश भारत बनाया था। भगवान ने भारत को नदियां, पहाड़, जीव-जंतु, औषधियां, फसलें समेत हर किस्म की चीज दी। फिर भगवान ने जब इंसान पैदा किया तब सबसे बुद्धिमान इंसान भारत में पैदा किए। आज हमारे वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया है कि हम किसी से कम नहीं है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘‘ये ऐतिहासिक है। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम सबके लिए गर्व की बात है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई।’’

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।