Scrollup

नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2024

भाजपा द्वारा दिल्ली भर में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री आतिशी और ने लीगल टीम के साथ दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है। बता दे कि, कुछ आपत्तिजनक पोस्टरों में भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की फोटो तक का इस्तेमाल किया है।

इस बाबत साझा करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि, ये बेहद चिंता का विषय कि, 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक भाजपा द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंग्स-पोस्टरों पर कोई कोई एक्शन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि, आज पूरे देश की चिंता है कि क्या इस लोकसभा चुनाव में हर पार्टी को समान अवसर मिल रहा है?। 6 दिन बीत जाने के बाद भी अगर कुछ पोस्टर-होर्डिंग्स पर एक्शन नहीं लिया जाता तो क्या बड़ी समस्याओं का समाधान होगा।

आतिशी ने साझा किया कि, शिकायत के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आयोग इस मामले में एक्शन लेगा। उन्होंने कहा कीव, यदि भाजपा द्वारा लगाए आपत्तिजनक पोस्टरों के मामले में एक्शन नहीं हुआ तो हम इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया जाएँगे। उन्होंने कहा कि, हमारे लिए यह भी चिंता का विषय कि, इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया से आजकल विपक्षी पार्टियों को मिलने समय नहीं मिल रहा है। संविधान ने चुनाव आयोग को देश के लोकतंत्र को बचाए रखने, बनाए रखने की ज़िम्मेदारी दी है; ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग सिर्फ़ किसी एक राजनीतिक दल का, केंद्र सरकार का राजनीतिक हथियार बनकर नहीं रह जाएगा।

आप नेता आतिशी ने कहा कि, भाजपा ने पूरी दिल्ली में कई आपत्तिजनक पोस्टर लगाए है। यहां तक कि, कुछ पोस्टरों में भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की फोटो तक का इस्तेमाल किया है। आम आदमी पार्टी की लीगल टीम ने 6 दिन पहले चुनाव आयोग से इn पोस्टर्स-हॉर्डिंग्स की शिकायत की और इस बाबत आज हम दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से मिलकर आए है। ये बेहद चिंता की बात है कि 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक भाजपा द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक होर्डिंग्स-पोस्टरों पर कोई कोई एक्शन नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि, इस विषय में मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा हमें आश्वस्त किया गया है कि, इस मामले में एक्शन होगा। लेकिन अगर इसके बाद भी इस मामले में एक्शन नहीं लिया जाता है तो हम इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया जाएंगे। हमारे लिए यह भी चिंता का विषय है कि, इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया आजकल विपक्षी पार्टियों को समय नहीं दे रहा है।

आतिशी ने कहा कि, ये लोकसभा चुनाव बहुत गलत कारणों की वजह से एक ऐतिहासिक चुनाव बनते जा रहा है। मैं चुनाव आयोग को बताना चाहूंगी कि इस देश के संविधान ने चुनाव आयोग को इस देश के लोकतंत्र को बचाए रखने, बनाए रखने की ज़िम्मेदारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग सिर्फ़ किसी एक राजनीतिक दल का, केंद्र सरकार का राजनीतिक हथियार बनकर नहीं रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि, ये इसलिए चिंता का विषय है क्योंकि इस लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने पर भी बहुत सवाल उठ रहे है। इस देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब चुनाव की घोषणा के बाद एक सीटिंग मुख्यमंत्री को, एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ़्तार कर लिया गया। ये देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब चुनाव से ठीक पहले एक मुख्य विपक्षी पार्टी के अकाउंट की फ्रिज कर दिया गया हो। ये इस देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब चुनाव के दौरान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट विपक्षी पार्टियो को नोटिस भेज रहा है। ये पहली बार हुआ है कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के दफ़्तर को सिक्योरिटी के नाम पर बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया जाता है।

आतिशी ने कहा कि, आज पूरे देश की चिंता है कि क्या इस लोकसभा चुनाव में हर पार्टी को समान अवसर मिल रहा है या नहीं मिल रहा? क्योंकि आज 6 दिन बीत जाने के बाद भी अगर कुछ पोस्टर-होर्डिंग्स पर एक्शन नहीं लिया जाता तो बड़ी समस्याओं का क्या समाधान होगा

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia

Archived website: this is an old site archived in 2024 and is no longer updated. For latest updates, please visit aamaadmiparty.org.

पुरानी वेबसाइट: यह वेबसाइट अब अपडेट नहीं की जाती। नवीनतम जानकारी के लिए aamaadmiparty.org पर जाएं।