Scrollup

भाजपा नेता ने तालिबानियों की तरह दिल्ली में एक बेटी को सड़क पर घसीट-घसीटकर मार दिया, वहीं गृहमंत्री अमित शाह कानून व्यवस्था को लेकर ‘आप’ सांसदों से मिलने को तैयार नहीं हैं- संजय सिंह

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री के दफ्तर पर कई बार फोन कर समय मांग चुके हैं, लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गया- संजय सिंह

कंझावला कांड का आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का नेता है, इसलिए पूरी भाजपा का शासन तंत्र उसको बचाने में लगा हुआ है- संजय सिंह

भाजपा ने मनोज मित्तल को अभी तक अपनी पार्टी से निष्कासित नहीं किया है क्योंकि बीजेपी कहती है कि उन्नाव-हाथरस जैसे कांड करो, हम तुम्हारा साथ देंगे- संजय सिंह

कंझावला कांड को लेकर भाजपा के सांसद-विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के मुंह से अभी तक निंदा का एक शब्द तक नहीं निकला है- संजय सिंह

भाजपा नेताओं के इशारे पर इस मामले को अब अलग एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है, मनोज मित्तल को बचाने के लिए लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है- संजय सिंह

नई दिल्ली, 04 जनवरी, 2023

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता ने तालिबानियों की तरह दिल्ली में बेटी को सड़क पर घसीट-घसीटकर मार दिया। वहीं गृहमंत्री अमित शाह कानून व्यवस्था को लेकर ‘आप’ सांसदों से मिलने को तैयार नहीं हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री के दफ्तर पर कई बार फोन कर समय मांग चुके हैं। लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंझावला कांड का आरोपी मनोज मित्तल भाजपा का नेता है। इसलिए पूरी भाजपा का शासन तंत्र उसको बचाने में लगा हुआ है। भाजपा ने मनोज मित्तल को अभी तक अपनी पार्टी से निष्कासित नहीं किया है। क्योंकि बीजेपी कहती है कि उन्नाव-हाथरस जैसे कांड करो, हम तुम्हारा साथ देंगे। इसी वजह से कंझावला कांड को लेकर भाजपा के सांसद-विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के मुंह से अभी तक निंदा का एक शब्द तक नहीं निकला है। भाजपा नेताओं के इशारे पर इस मामले को अब अलग एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है। मनोज मित्तल को बचाने के लिए लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

आप आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में एक दुखद हृदय विदारक हत्या की घटना घटित हुई। अब पूरी भारतीय जनता पार्टी उन दरिंदों के पक्ष में खड़ी है। देश भर में कहीं भी बलात्कार, हत्या, बहुत बड़े भ्रष्टाचार की घटना होती है और अगर उस व्यक्ति का कनेक्शन बीजेपी से है तो पूरी बीजेपी का शासन तंत्र उसे बचाने में खड़ा हो जाता है। कंझावला की घटना भी इसी बात का सीधा उदाहरण है। जहां पर भारतीय जनता पार्टी का नेता मनोज मित्तल इस दरिंदगी और हैवानियत भरी हत्या का जिम्मेदार है। इसका उदाहरण आपको तालिबान में दिखेगा। भाजपा के नेता ने देश की राजधानी दिल्ली में कई किलोमीटर तक लड़की को घसीट कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद पूरी दिल्ली पुलिस मामले की लीपापोती में लग गई।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि हर बात में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले और आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और केंद्रीय मंत्री आज चूहे के बिल में छुपे हुए हैं। अभी तक निंदा का एक शब्द किसी के मुंह से नहीं निकला है। मनोज मित्तल को अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से नहीं निकाला है। ऐसी दरिंदगी और हैवानियत की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अभी भी भारतीय जनता पार्टी में है। भारतीय जनता पार्टी ने उसको निष्कासित नहीं किया है। क्योंकि बीजेपी कहती है उन्नाव- हाथरस जैसे कांड करो, हम तुम्हारा साथ देंगे। शाहजहांपुर में चिन्मयानंद कांड करते हैं और फरार हैं। कोर्ट के सामने 376 के मामले में पेश नहीं हो रहा है। पूरी बीजेपी उसके साथ बचाव में खड़ी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बलात्कारियों और हत्यारों को पूरे देश में बचाने का काम कर रही है। देश की राजधानी में इतनी बड़ी घटना हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री से दर्जनों बार मिलने के लिए उनके दफ्तर पर फोन कर समय मांग चुका हूं। दिल्ली में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है। दिल्ली पुलिस ने बड़े-बड़े दावे किए कि हम वैलिडेटिंग करेंगे। न्यू ईयर के मौके पर बेहद चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था रखेंगे। इसके बावजूद एक लड़की को 12-13 किलोमीटर तक घसीट कर दरिंदे जानवरों की तरह मार देते हैं। ऐसी घटना पर मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यहां चिट्ठी भेजी और मेल के ज़रिये उन्हें सूचित किया। कई बार उनके ऑफिस में फोन किया। लेकिन अभी तक हमारे सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देश के गृहमंत्री ने नहीं दिया, जिनके अधीन दिल्ली की कानून व्यवस्था है। पूरी भारतीय जनता पार्टी एक ही काम कर रही है कि अपनी पार्टी के नेता मनोज का बचाव कैसे किया जाए। मामले को एक अलग एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को तोड़ मरोड़ कर लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। यह सब कुछ बीजेपी के नेताओं के इशारे पर हो रहा है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia