Scrollup

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाक़ात की और उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी। संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए आगे भी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में ‘‘आप’’ ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया था और सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया था। गठबंधन के घटक दलों की संयुक्त मेहनत के चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के समर्थन में कई जनसभाओं में भाग लिया था। कन्नौज में अखिलेश यादव के लिए राहुल गांधी के साथ संजय सिंह ने भी चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा भी संजय सिंह ने अखिलेश यादव के साथ कई साझा चुनावी सभाओं में भाग लिया था। उत्तर प्रदेश में आम पार्टी ने इंडिया गठबंधन को बिना शर्त पूर्ण समर्थन दिया है और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारो के लिए कई क्षेत्र में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त सभाएं संजय सिंह जी ने किया।

इंडिया गठबंधन के घटक दलों के संयुक्त मेहनत का नतीजा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से करारी हार मिली है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सहयोगी के तौर पर आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्त्ता लगातार चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे रहे।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia