Scrollup

नई दिल्ली, 24 अगस्त 2019

शनिवार, दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों के मध्य नजर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार हेतु महिला संगठन की प्रदेश इकाई में किया बड़ा फेरबदल। कैबिनेट मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय की मौजूदगी में महिला संगठन की अध्यक्ष, सचिव एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

जैसा की ज्ञात है दिल्ली में कुछ ही समय बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज करते हुए संगठन विस्तार हेतु दिल्ली की महिला संगठन इकाई में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है।

पूर्व में भी आम आदमी पार्टी की महिला संगठन इकाई ने दिल्ली के चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समय-समय पर जनता के बीच जाकर, खासकर घरेलू महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्याओं को जानना और उन समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना तथा सरकार द्वारा सुझाए गए समाधानों को जनता तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने महिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की जो निम्न प्रकार से है….

अध्यक्ष: निर्मला कुमारी
सचिव: जसवीर कौर
उपाध्यक्ष: नेहा त्यागी (उत्तर-पश्चिमी दिल्ली)
उपाध्यक्ष: संजू जैन (नई दिल्ली)
उपाध्यक्ष: विनीता लूथरा (पूर्वी दिल्ली)
उपाध्यक्ष: सीमा आर्य (चांदनी चौक)
उपाध्यक्ष: यश भाटिया (उत्तर-पूर्वी दिल्ली)
उपाध्यक्ष: मोनिका मिगलानी (दक्षिणी दिल्ली)
उपाध्यक्ष: प्रिया त्यागी (पश्चिमी दिल्ली)

नियुक्त की गई सभी पदाधिकारीयों को अपने अपने क्षेत्र में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी के अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ें और दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के हक में जो भी सकारात्मक कार्य आज तक किए गए हैं, वह सभी जनता तक पहुंचाएं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

sudhir

Leave a Comment