Scrollup

भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नई दिल्ली से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी सोमनाथ भारती के परिवारिक मसले उछालने पर उनकी पत्नी लिपिका भारती ने करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम पत्नी-पत्नी बहुत खुश हैं। निर्मला सीतारमण को हमारी चिंता छोड़कर देश की उन जरूरतमंद महिलाओं की मदद करनी चाहिए, जिनको वास्तव में उनकी जरूरत है। मणिपुर की महिलाएं, पहलवान बेटियां और कर्नाटक की हमारी बहनें उनसे मदद मांग रही हैं, उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि हर दंपति में विवाद होता है। 10 साल पहले हमारा विवाद हुआ था और तभी सुलझ गया था। आज हम बहुत खुश हैं। उनसे मेरी अपील है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारा इस्तेमाल न करें। सोमनाथ भारती एक पति और पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियां बखूबी समझते हैं। वहीं, सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर भाजपा ने काम किया होता तो निर्मला सीतारमण को हमारे पारिवारिक मसले को उछालने जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने ओंछी बात कर एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाया है।

नई दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के “आप” प्रत्याशी सोमनाथ भारती और उनकी पत्नी लिपीका भारती ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर केंद्रीय मंत्री निर्माला सीतारमण के बयान पर जवाबी हमला बोला। सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका भारती ने कहा कि शुक्रवार को निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेस देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। वो अपने फायदे के लिए मेरे परिवार के 10 साल पुराने मामले को उठा रही हैं। हम दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं, अच्छे से रह रहे हैं। हमारे दो बच्चे हैं। मेरी निर्मली सीतारमण और इनकी महिला नेताओं से हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया मेरे मामले को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल न करें। मैं महिला होने के नाते आपसे विनती करती हूं कि जिन महिलाओं को आपकी जरूरत है, आप उनकी मदद कीजिए। मणिपुर की बहनें आपसे मदद की गुहार लगा रही हैं, हमारी पहलवान बेटियां कितने दिनों से आपसे मदद मांग रही हैं, आप उनकी मदद कीजिए। अभी हाल में ही कर्नाटक में हमारी बहनों से साथ जो हो रहा है, आप उनकी मदद कीजिए। आप बहुत शक्तिशाली हैं, आप उनकी मदद कर सकती हैं। चाहें तो आप, बांसुरी स्वराज या साजिया इल्मी उन महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठा सकती हैं और उनकी मदद कर सकती हैं। बजाए एक ऐसे मामले को उठाने के जो सालों पहले खत्म हो चुका है।

लिपिका भारती ने कहा कि हमारा एक पारिवारिक मुद्दा था जो हर दंपति के बीच होता है। यह 10 साल पहले हुआ था। लेकिन जानबूझकर उस मामले को बड़ा बना दिया गया। सोमनाथ भारती के बॉर काउंसिल ऑफ इंडिया के साथियों ने हमारी मदद की। उन्होंने हमारी काउंसलिंग की, हमारे आपसी विवाद सुलझाने में मदद की। हम 10 साल से बहुत खुश हैं, हमारे बीच बहुत प्यार है। हम एक साथ रह रहे हैं, हमारे दो बच्चें हैं। एक बार फिर मेरी प्रार्थना है कि निर्मला सीतारमण उन लोगों की मदद करें, जिनको इसकी सख्त जरूरत है। हम लोगों को परेशान मत करिए। अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारा इस्तेमाल मत कीजिए। सोमनाथ भारती एक पति और पिता के रुप में अपनी जिम्मेदारियां समझते हैं। उन्होंने महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए काम किया है। वो हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे हैं। बल्कि वो अपने क्षेत्र की हर महिला के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। वो सीएम अरविंद केजरीवल के साथ मिलकर दिल्ली को महिलाओं को और सुरक्षित बनाने की कोशिश करेंगे, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में निडरता से आगे बढ़ें।

वहीं, सोमनाथ भारती ने कहा कि शुक्रवार को देश की वित्त मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बहुत सारी बात कही और मेरे घर के मामले को फिर से उछाला। बीजेपी की नई दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने भी मेरे पारिवारिक मुद्दे को सामने रखकर अपनी राजनीति की शुरूआत करने का प्रयास किया। निर्मला सीतारमण के बयान से मेरा परिवार और बच्चे आहत हैं। मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहता हूं कि इस प्रकार की बातें करने के बजाय अगर आपने जनता के काम पर ध्यान दिया होता तो आपको इन चीजों पर मेहनत नहीं करनी पड़ती। दिल्ली की जनता ने आपको 10 साल का समय दिया था। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण कहते-कहते बहुत कुुछ कह गईं। हमें उनसे यह उम्मीद नहीं थी। मेरे पारिवारिक मसले को उछालकर आपने मेरी पत्नी और बच्चों को तकलीफ पहुंचाई है। साथ ही, मेरे क्षेत्र की अनेकों बहन-बेटियों को भी आपने तकलीफ पहुंचाई है। आपने यह भी कह दिया कि 2018 में मैंने किसी पत्रकार को मारा था। आप राष्ट्रीय चैनल पर बैठकर झूठ बोलती हैं, आपको तो शर्म आनी चाहिए। आप इतनी वरिष्ठ नेता हैं, देश की वित्त मंत्री हैं, आपको इस प्रकार से झूठ बोलना शोभा नहीं देता। इस प्रकार की हरकत करने के लिए आपको और पूरी बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए। आपने झूठ बोल कर किसी के पारिवारिक जीवन को खत्म करने की कोशिश की। आप इस तरह की ओछी बात करके एक महिला के सम्मान को ठेंस पहुंचा रही हैं। आप मेरे दो छोटे बच्चों के दिल को ठेंस पहुंचा रहीं है, उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia